फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल होगी महिला कांस्टेबल तथा सहायक रिवेन्यु क्लर्क भर्ती के लिए लिखित परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से12 दिसंबर को भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान पुलिस विभाग में महिला कांस्टेबल तथा सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग में सहायक रिवेन्यू क्लर्क के पदों की ओएमआर आधारित लिखित परीक्षा होगी।
विज्ञापन

परीक्षा शांतिपूर्वक एवं नकल रहित संपन्न हो इसके लिए उपायुक्त विक्रम सिंह ने धारा 144 के आदेश जारी किए हैं। जिलाधीश विक्रम सिंह ने कहा कि 12 दिसंबर को पुलिस विभाग में महिला कांस्टेबल के पद व सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग में सहायक रिवेन्यु क्लर्क के पदों की ओएमआर आधारित लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह परीक्षा 12 दिसंबर को सुबह साढ़े 10 बजे से 12 बजे तक तथा सायं 3.00 बजे से साढ़े 4 बजे तक दो चरणों में होगी। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा के लिए अंबाला शहर, अंबाला छावनी, मुलाना व बराड़ा में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
यह है आदेश
उन्होंने बताया कि इन आदेशों के तहत परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में 5 या 5 से अधिक लोगों के एकत्रित होने, किसी प्रकार का अग्नेय अस्त्र, तलवार, लाठी, बरछा, कुल्हाड़ी, गंडासी, चाकू व अन्य हथियार लेकर चलने पर प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा अवधि के दौरान परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में आस पास स्थित फोटोस्टेट की दुकानें प्रात: 9 बजे से सायं 5 बजे तक भी बंद रहेंगी। परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, पेजर, इलेक्ट्रानिक, बैल्ट, किसी भी प्रकार की घड़ी, बालियां, चेन, अंगुठी और कम्यूनिकेशन डिवाईज इत्यादि ले जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों व सरकारी कर्मियों को इन आदेशों से मुक्त रखा गया है। आदेशों की अवहेलना करने वाले व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें