फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जीटी बेल्ट के तीन टोल प्लाजा की बदली दरें, कुछ सस्ता होगा अब सफर

Sat, 04 Oct 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने यूनिफार्म पॉलिसी के तहत देश में टोल की दरों में परिवर्तन कर दिया है। नई दरें शुक्रवार रात्रि 12 बजे से लागू हो जाएंगी। नई दरों के आते ही विभिन्न टोल पर टोल कंपनियों ने नई दरों को अपडेट कर दिया, इसमें पांच रुपये से लेकर 25 रुपये तक कम किए गए हैं। टोल की नई दरें फास्ट टैग की हैं। टैग न होने पर नकद शुल्क दोगुना लगेगा।

घग्गर टोल प्लाजा
हरियाणा पंजाब को जोड़ने वाले घग्गर टोल प्लाजा पर कार से एक तरफ की यात्रा करने पर 120 रुपये, मिनी बस के लिए 195 रुपये तो ट्रक के लिए 405 रुपये का भुगतान करना होगा। अगर एक ही दिन में आना जाना करना तो कार के लिए 180 रुपये, मिनी बस के लिए 290 व ट्रक के लिए 605 रुपये का भुगतान करना होगा, वहीं कार के लिए मासिक पास (50 बार) 3980 रुपये, मिनी बस के मासिक पास के लिए 6435 रुपये व ट्रक के लिए 13480 रुपये का शुल्क चुकाना होगा।
विज्ञापन


घरौंडा टोल प्लाजा
घरौंडा टोल प्लॉजा पर कार से एक तरफ की यात्रा करने पर 185 रुपये, मिनी बस के लिए 335 रुपये तो ट्रक के लिए 635 रुपये का भुगतान करना होगा। अगर एक ही दिन में आना जाना करना तो कार के लिए 280 रुपये, मिनी बस के लिए 455 व ट्रक के लिए 950 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं कार के लिए मासिक पास (50 बार) 6235 रुपये, मिनी बस के मासिक पास के लिए 10075 रुपये व ट्रक के लिए 21110 रुपये का शुल्क चुकाना होगा।


सैनी माजरा टोल प्लॉजा ‘अंबाला से पिहोवा’
हिसार कैथल राजमार्ग पर स्थित सैनी माजरा टोल पर कार से एक तरफ की यात्रा करने पर 100 रुपये, मिनी बस के लिए 160 रुपये तो ट्रक के लिए 340 रुपये का भुगतान करना होगा। अगर एक ही दिन में आना जाना करना तो कार के लिए 150 रुपये, मिनी बस के लिए 245 व ट्रक के लिए 510 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं कार के लिए मासिक पास (50 बार) 3340 रुपये, मिनी बस के मासिक पास के लिए 5390 रुपये व ट्रक के लिए 11300 रुपये का शुल्क चुकाना होगा।
विज्ञापन



पिहोवा से कैथल टोल
पिहोवा से कैथल राजमार्ग पर पड़ने वाले टोल पर कार से एक तरफ की यात्रा करने पर 85 रुपये, मिनी बस के लिए 140 रुपये तो ट्रक के लिए 290 रुपये का भुगतान करना होगा। अगर एक ही दिन में आना जाना करना तो कार के लिए 130 रुपये, मिनी बस के लिए 210 व ट्रक के लिए 440 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं कार के लिए मासिक पास (50 बार) 2880 रुपये, मिनी बस के मासिक पास के लिए 4650 रुपये व ट्रक के लिए 9740 रुपये का शुल्क चुकाना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें