अंबाला। आर्य कॉलेज में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला कॅरिअर गाइडेंस सेल एवं अंग्रेजी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुई।
कार्यशाला में आईएएस अकादमी चंडीगढ़ के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को शीर्ष पदों के चयन और तैयारी की बारीकियों के बारे में बताया। मुख्य वक्ता आशीष सिंह ने कहा कि यूपीएससी केवल एक परीक्षा नहीं, बल्कि सशक्त युवा भारत के निर्माण की प्रक्रिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सिविल सेवा की तैयारी किसी बुकलेट तक सीमित नहीं है। यह निरंतर अध्ययन, मनन और लेखन के माध्यम से विकसित होने वाला एक विचार है। केवल सिंह पतयाल ने लक्ष्य निर्धारण को सफलता की पहली सीढ़ी बताया। मौके पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंजु बाला, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. अनीता गोदारा व डॉ. प्रगति शर्मा मौजूद रहीं। संवाद