फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से बदल जाएगा 6 ट्रेनों का समय

विज्ञापन
विज्ञापन
11 जुलाई से कुछ स्पेशल ट्रेनों के समय में बदलाव हो जाएगा। रेलवे ने लंबी दूरी की ट्रेनों की सूची जारी की है और साथ ही यात्रियों को हिदायत दी है कि स्टेशन पर आने से पहले यात्री रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 और रेलवे वेेेबसाइट सहित नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम की जरूर मदद लें। ये जानकारी मंडल वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक हरी मोहन ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 11 जुलाई से कई स्पेशल ट्रेनों के समय में बदलाव हो रहा है। इसमें चंडीगढ़, मदुरै, जम्मू, जबलपुर के बीच आवागमन करने वाली ट्रेन शामिल हैं। ट्रेन नंबर 2687 मदुरै जंक्शन-चंडीगढ़ सुपरफास्ट द्वि-साप्ताहिक विशेष का समय 11 जुलाई से, 04887 ऋषिकेश-बाड़मेर महोत्सव विशेष टं्रेन और 04888 बाड़मेर महोत्सव विशेष-ऋषिकेश का समय 12 जुलाई, ट्रेन नंबर 09804 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-कोटा जंक्शन मेल एक्सप्रेस और 01450 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-जबलपुर मेल एक्सप्रेस स्पेशल का समय 15 जुलाई से बदल जाएगा। इसी प्रकार 02688 चंडीगढ़-मदुरै जंक्शन सुपरफास्ट द्वि-साप्ताहिक विशेष भी 16 जुलाई से बदले समय पर संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें