फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज चलेगी अमृतसर-लखनऊ, कल से चलेंगी जम्मूतवी-काठगोदाम गरीबरथ व अमृतसर-कोच्चिवली

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे ने अमृतसर से लखनऊ, जम्मूतवी से काठगोदाम और अमृतसर से कोच्चिवली के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। मंडल वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक हरी मोहन ने यह जानकारी दी है। एक ट्रेन का संचालन शनिवार से जबकि दो ट्रेनों का संचालन रविवार से होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अमृतसर-लखनऊ के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन नंबर 04684 अमृतसर रेलवे स्टेशन से 10 जुलाई से प्रत्येक शनिवार सुबह 5.55 बजे रवाना होगी। यह 11.45 बजे छावनी जंक्शन और रात 8.55 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04683 लखनऊ रेलवे स्टेशन से प्रत्येक शनिवार रात 11.45 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 8.27 बजे छावनी रेलवे स्टेशन और दोपहर तीन बजे अमृतसर रेलवे स्टेशन पहुुंचेगी।
जम्मूतवी-काठगोदाम गरीबरथ ट्रेन नंबर-04690 जम्मूतवी रेलवे स्टेशन से 11 जुलाई से प्रत्येक रविवार रात 11.20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 6 बजे छावनी और दोपहर 1.35 बजे काठगोदाम रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04689 काठगोदाम रेलवे स्टेशन से 13 जुलाई को प्रत्येक मंगलवार शाम 6.20 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 2.32 बजे छावनी और सुबह 9.30 बजे जम्मूतवी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार अमृतसर-कोच्चिवली सुपरफास्ट ट्रेन नंबर 04696 अमृतसर रेलवे स्टेशन से 11 जुलाई से प्रत्येक रविवार सुबह 5.55 बजे रवाना होकर 10 बजे छावनी और तीसरे दिन दोपहर 12.25 बजे कोच्चिवली स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04695 कोच्चिवली रेलवे स्टेशन से 14 जुलाई को प्रत्येक बुधवार सुबह 9.15 बजे रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 9.30 बजे छावनी और दोपहर 1.50 बजे अमृतसर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें