फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मतगणना के लिए पुलिस के पुख्ता सुरक्षा इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। मतगणना के दौरान जिला अंबाला में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए है। मतगणना केंद्रों के आसपास लगभग 17 स्थानों पर नाकाबंदी कर भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसमें मुख्य मतगणना केंद्र एसडी काॅलेज अंबाला छावनी, डीएवी पब्लिक स्कूल रीवर साइड अंबाला छावनी, बीपीएस प्लेनेटोरियम और सिटी में मतगणना केंद्र ओपीएस विद्या मंदिर स्कूल शामिल है। मतगणना के दौरान अंबाला यमुनानगर मार्ग पर यातायात का आवागमन बंद रहेगा। जो इस दौरान आम नागरिकों के आवागमन के लिए यातायात प्रबंध व रूट डायवर्ट किया गया है। ऐसे में वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। उधर, पुलिस ने तरफ से आमजन की सुविधा को देखते हुए डायल 112 नंबर की सहायता भी दी है। कोई भी इस नंबर पर संपर्क कर अपनी मंजिल तक पहुंच सकता है। पुलिस की तरफ से कुल 1045 पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए है।
विज्ञापन

इस तरह से रहेगा रूट डायवर्ट

- यमुनानगर से अंबाला छावनी आने वाले वाहनों का साहा से रूट डायवर्ट किया गया है। साहा, शहजादपुर, हंडेसरा, पंजोखरा साहिब से होते हुए अंबाला आ सकते हैं। साहा, शहजादपुर, हंडेसरा, डिफेंस कॉलोनी से होते हुए अंबाला आ सकते हैं।
- अंबाला छावनी से यमुनानगर जाने वाले वाहन पंजोखरा साहिब, हंडेसरा, शहजादपुर से होते हुए यमुनानगर जा सकते हैं व डिफेंस काॅलोनी, हंडेसरा, शहजादपुर से होते हुए भी यमुनानगर जा सकते हैं
विज्ञापन

- रामपुरा,सरसेहड़ी से आने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट रामपुरा सरसेहड़ी चौक से चदंपुरा पुल बांध, गुरु रविदास धर्मशाला, बब्याल से होते हुए अंबाला छावनी आ सकते हैं।
विज्ञापन

- रामपुरा,सरसेहड़ी चौक से कैपिटल चौक अंबाला छावनी तक मतगणना ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को छोड़कर मार्ग पुर्णतया बंद रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें