फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंधित दवाओं व इंजेक्शनों के साथ स्कूटर सवार तीन काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिबंधित दवाओं की 45 शीशियों और इतने ही इंजेक्शन के साथ पुलिस ने स्कूटर सवार तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। रविवार रात गुप्त सूचना पर गश्त कर रही पुलिस ने सेक्टर-10 स्टेडियम के पास नाका लगाकर स्कूटर सवार आरोपियों को रुकने का इशारा किया था। पीछे मुड़कर भागे आरोपियों को पीछा कर पकड़ लिया गया। सेक्टर-9 थाने में दर्ज नारकोटिक एक्ट के इस मामले में आरोपियों की पहचान बादशाही बाग कालोनी के दीपक कुमार, हिसार रोड शांति नगर के रिंकू और शास्त्री नगर के प्रीतपाल उर्फ प्रीत के तौर पर हुई। यह सामान स्कूटर की डिग्गी और रिंकू की जेब से बरामद हुआ। आरोपियों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

गश्त कर रही पुलिस को पता चला कि स्कूटर पर तीन लड़के सेक्टर-9 में घूम रहे हैं। उनके पास नशीली अवैध प्रतिबंधित दवाएं हैं। एसआई सुरेश कुमार के अनुसार यह सामान ड्रग इंस्पेक्टर को दिखाया गया था। उनसे पता चला कि इसे बिना डॉक्टर की पर्ची पर लाइसेंस धारक बेच सकता है। मेन सप्लायर को जल्द काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें