फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रिल से लटककर फैक्टरी संचालक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
Î - फोटो : Ambala
विज्ञापन
गांव बधौली के रहने वाले स्टेलनेस स्टील, किचन उपकरण फैक्टरी और सिक्योरिटी कंपनी संचालक गुलजार सिंह ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास से पुलिस को जांच के दौरान तीन पेज का सुसाइड नोट मिला है। इसके आधार पर पुलिस ने पत्नी सरिता के बयान पर बराड़ा निवासी अमित, ठोल निवासी बलबीर और राकेश पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी सरिता जरोरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2014 में गुलजार सिंह के साथ मेरी शादी हुई थी। मेरे पति गुलजार सिंह ने अपने पार्टनर बराड़ा के गांव कंबासी निवासी नरेश के साथ मिलकर सिक्योरिटी का दफ्तर खोलने का निर्णय लिया था। इसके लिए करीब 8-9 महीने पहले बराड़ा निवासी अमित गर्ग से एक दुकान खस्ता हालत में किराये पर ली थी। इसी पूरी तरह से तैयार करवाने पर लाखों रुपये खर्चा आया। इसमें उन्होंने एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटी लिमिटेड नाम से एक सिक्योरिटी कंपनी खोली थी। इसमें मेरे पति और उसका पार्टनर नरेश स्टाफ के साथ अपना कारोबार करने लग गए थे। जब सारा काम सही चल रहा था तब अमित गर्ग ने दखल अंदाजी शुरू कर दी थी। इसीलिए मेरे पति ने वहां से अपना सामान शिफ्ट करना चाहा। 25 जनवरी 2021 को मेरा पति बराड़ा से अपनी किराए की दुकान में रखे अपने कुछ सामान को उठाने के लिए गया तो अमित गर्ग ने मेरे पति के साथ वहीं पर झगड़ा किया। उन्होंने कहा कि यदि यहां से किसी सामान को हाथ लगाया तो अच्छा नहीं होगा।
हाल ही में शुरू की थी नई फैक्ट्री
गुलजार ने अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए इंडस्ट्रियल एरिया साहा में करीब 20 दिन पहले फैक्ट्री को किराये पर लेकर ग्यूसकोन इंडस्ट्री के नाम से स्टेनलेस स्टील, किचन उपकरण बनाने का काम शुरू किया था।
विज्ञापन

कर देता था बाथरूम लॉक
सरिता ने बताया कि अमित गर्ग अकसर बाथरूम को लॉक कर देता था। इससे फीमेल स्टाफ को काफी परेशानी होती थी और परेशान होकर वह सामने कालेज मे वाशरूम के लिये जाते थे जो मेरे पति ने कई बार इस बारे अमित गर्ग को कई बार समझाया लेकिन वह नहीं माना। मेरे पति ने उसका सारा किराया भी दे दिया था जोकि उनके अकाउंट में डलवाया कुछ वह कैश ले जाते थे, लेकिन इसके बावजूद भी अमित गर्ग ने मेरे पति पर दबाव बनाकर मेरे पति के पार्टनर नरेश कुमार उपरोक्त से केनरा बैंक के दो खाली चेक नरेश कुमार के हस्ताक्षर करवाकर जबरन ले लिए। इसके बाद भी मेरे पति को अमित गर्ग परेशान करता रहा। बिना वजह दबाव बनाकर पैसे एठने के लिए तंग करने लगा। इस तरह मेरे पति का करीब 1800 लाख रुपये का नुकसान करवा दिया। इतने सब के बावजूद ठोल निवासी बलबीर व राकेश फोन कर जान से मारने की धमकी और किडनैप करने की धमकी देते रहते थे। इससे मेरे पति परेशान चल रहे थे। इसी कारण उन्होंने यह कदम उठाया।
मेरे पास नरेश किराये पर रहता था। वह यहां से अपना सामान लेकर बिना किराया दिए एक दिन जाने लगा। किराया 9 महीने का करीब 2.60 लाख बनता था। इसके बाद इस बारे थाने में समझौता हुआ था। नरेश ने कहा था कि पैसे देने का वादा किया था। इसके बाद मेरा नरेश से कोई से कोई संपर्क नहीं हुआ। जहां तक गुलजार की बात है मेरा उससे कोई लेना देना ही नहीं था।
विज्ञापन

- अमित, आरोपी
पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर तीन लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। अभी मामले की जांच चल रही है।
- बलकार सिंह, साहा थाना प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें