फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर युवक से तीन लाख ऐंठे

Mon, 21 Sep 2026 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। थाना बलदेव नगर क्षेत्र के कबीर नगर निवासी एक युवक को न्यूजीलैंड भेजने का झांसा देकर 3 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। आरोपी एजेंट ने पीड़ित को सिंगापुर का फर्जी वीजा और एयर टिकट थमा दिया।
शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय और आर्थिक अपराध शाखा की जांच रिपोर्ट पर थाना बलदेव नगर में आरोपी के खिलाफ आपराधिक विश्वासघात 316(2), धोखाधड़ी 318(4), जालसाजी 336(3), मूल्यवान प्रतिभूति 338, नकली दस्तावेज 340(2) और छद्मवेश 319(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कबीर नगर निवासी अंकित ने बताया कि उसकी मुलाकात आरोपी एजेंट मनीष नामा से हुई थी। आरोपी ने उसे न्यूजीलैंड भेजने का झांसा दिया और इसके एवज में 10 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। बातचीत के मुताबिक 3 लाख रुपये एडवांस देने थे और बाकी के 7 लाख रुपये न्यूजीलैंड पहुंचने के बाद देने तय हुए थे।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि उसने आरोपी को 2,75,000 रुपये नकद और 25,000 रुपये गूगल पे के जरिए ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपी ने उसे न्यूजीलैंड की जगह सिंगापुर की टिकट और वीजा देकर दो बार दिल्ली बुलाया। जब पीड़ित ने अपने स्तर पर वीजा और एयर टिकट की जांच कराई तो दोनों फर्जी पाए गए। इसके बाद पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें