फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: टांगरी के पानी में तीन बच्चे बहे, एक डूबा

Sun, 07 Sep 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। पंजाब की सीमा से सटे अंबाला के भुनी गांव में खेतों के बीच से बह रहे उफान पर आई टांगरी नदी के पानी में शनिवार दोपहर को पांच में से तीन बच्चे बह गए। दो बच्चे तो पानी में किसी तरह से संभल गए और खुद ही सुरक्षित बाहर निकल आए। पंजाब के अहुर खुर्द गांव निवासी मनवीर (12) पानी में ही लापता हो गया।
करीब डेढ़ घंटे के बाद एचडीआरएफ व गोताखोरों की टीम ने मनवीर के शव को बाहर निकाला। मृतक के पिता दशरथ ने बताया कि मनवीर अपने चार अन्य दोस्तों के साथ मगरपुरा गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने जा रहे थे।
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए अंबाला सिटी नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। रविवार को पोस्टमार्टम होगा। नग्गल थाना पुलिस ने पिता दशरथ के बयान पर इत्तेफाकन मौत की कार्रवाई में अंजाम दिया।
विज्ञापन

परिवार का था इकलौता बेटा, मन्नतों के बाद हुआ था : मृतक के पिता दशरथ ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करते हैं। बड़ी बेटी बीए करने के बाद काम कर रही है और मनवीर सातवीं कक्षा का छात्र था। मन्नतों के बाद हुए मनवीर को बड़े ही लाड प्यार से पाला था। उनके खेत भुन्नी गांव की सीमा से सटे होने के कारण वह और बच्चे कभी कभार चले जाते थे। मगरपुरा गांव में जाने के लिए बेटा व उसके चार अन्य दोस्त जा रहे थे। तभी मनवीर के पैर फिसलने के कारण वह पानी के तेज बहाव में बह गया। हालांकि दो दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया तो वो भी बह गए। कुछ दूरी पर जाकर वो भी संभल गए, लेकिन मनवीन डूब गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें