फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पुलिस पर पथराव में तीन काबू, बाइक बरामद

विज्ञापन
नारायणगढ़ पुलिस पर हुए पथराव मामले में पकड़े गए तीन आरोपी: पुलिस पीआरओ
विज्ञापन
नारायणगढ़ (अंबाला)। नारायणगढ़ थाना क्षेत्र में सरकारी कार्य को बाधित कर पथराव करने और सरकारी गाड़ी को तोड़ने और हत्या की नीयत से पुलिस मुलाजिमों पर हमला करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान रॉकी, सोमनाथ उर्फ सोमा और रोहित के रूप में हुई थी। उधर, इलाके में शांति बनाए रखने के लिए नारायणगढ़ पुलिस थाने में सिटी पुलिस लाइन से अतिरिक्त जवान तैनात किए गए है। इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। साथ ही वीडियो से अन्य आरोपियों को भी पहचान कर काबू किया जाएगा।
बता दें कि 24 अप्रैल नारायणगढ़ थाना प्रभारी टीम संग सरकारी गाड़ी में गश्त पर थे। सूचना मिली थी कि पंजलासा चौक के पास अंडों की रेहड़ियों पर अवैध शराब का सेवन किया जा रहा है। टीम पहुंची तो देखा कि सड़क किनारे कुछ लोग अंडे व शराब पीकर हुड़दंग कर रहे थे। प्रबंधक थाना नारायणगढ़ ने रेहड़ी वालों को हिदायत दी कि यह कार्य गैरकानूनी है। इतने में लोग एकजुट हो गए और तैश में आकर पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन

हमले में दो पुलिस के जवान भी चोटिल हो गए थे। सरकारी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। साथ ही भाजपा लोकसभा प्रत्याशी बंतो कटारिया के कार्यालय पर लगे बैनर फाड़ दिए थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20/25 लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें