अंबाला। एक करोड़ रुपये कीमत की हेरोइन सप्लाई देने आ रहे महिला समेत तीन आरोपियों को सीआईए वन ने नाकाबंदी के दौरान काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों से हेरोइन बरामद कर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सभी को कोर्ट में पेश किया। वहां से पुलिस ने आरोपी राहुल उर्फ लल्लू को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।
जानकारी के अनुसार सीआईए वन को सूचना मिली थी कि राहुल उर्फ लल्लू, रोहित वासी डेहा कलोनी अंबाला कैंट व सिमरन कौर उर्फ डौल निवासी ग्राउंड फ्लोर इंपीरियल एस्टेट पीर मशल्ला जीरकपुर पंजाब तीनों मिलकर हेरोइन बेचने का काम करते हैं। वह वरना कार में सवार होकर गांव कोला से जलबेड़ा रोड पर ग्राहक को भारी मात्रा में हेरोइन की सप्लाई देने के लिए आ रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मायरा ग्रीन अपार्टमेंट वाटिका सिटी के पास रेडिंग पार्टी तैयार कर नाकाबंदी कर दी। चेकिंग के दौरान पुलिस को गांव कोलां की तरफ से एक वरना कार आती दिखाई दी।
पुलिस ने कार में तीनों आरोपियों को काबू किया। पुलिस को आरोपी राहुल उर्फ लल्लू के पास से हरे रंग के पॉलिथीन बरामद हुई। पुलिस ने जब पॉलिथनी के चैक किया तो उसने में हेरोइन थी। जिसका कुल वजन 300 ग्राम था। आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह तीनों रुपये इकट्ठा कर हेरोइन बेचने का काम करते हैं। पुलिस तीनों आरोपियों को लेकर थाना सेक्टर 9 लेकर आई। एएसआई निरंजन सिंह की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।