मुलाना। महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी मुलाना में पार्किंग के ठेकेदार से जान से मारने की धमकी देते हुए 50 हजार रुपये मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर मुलाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
देहरादून के रहने वाले संदीप जैसवाल ने बताया कि उसने मुलाना युनिवर्सिटी में पार्किंग व एंबुलेंस का टेंडर लिया हुआ है। बुधवार शाम करीब 5:30 बजे वह पार्किंग में था, तभी युवराज निवासी थंबड़ अपने चार-पांच साथियों सहित आया। उनके हाथों में हथियार थे। वे उसे जबरन कार में खींचने लगे। इसके बाद उन्होंने 50 हजार रुपये देने की मांग कर गोली मारने की धमकी दी। उसके अनुसार आरोपी पीड़ित से 15 फरवरी को भी जबरन आठ हजार रुपये लेकर गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।