नारायणगढ़ में निकली भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान मौजूद क्षेत्रवासी। प्रवक्ता
नारायणगढ़। नगर में पहली बार भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा की रथ यात्रा का आयोजन किया गया। श्री महाकाली मंदिर कमेटी की ओर से निकाली गई यह यात्रा महाकाली मंदिर से आरंभ होकर भगवती मंदिर पर संपन्न हुई। इस दौरान नगर के हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान के दिव्य रथ के दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया।
महाकाली मंदिर के पुजारी आचार्य रामचंद्र त्रिपाठी ने रथ यात्रा का महत्व बताते हुए कहा कि स्कंद पुराण और पद्म पुराण के अनुसार, यह यात्रा जन-जन की यात्रा है। उन्होंने बताया, जो भक्त किन्हीं कारणों से वर्ष भर मंदिर नहीं पहुंच पाते, उनके लिए भगवान स्वयं रथ पर सवार होकर उनके द्वार तक आते हैं। क्षेत्र में पहली बार हुए आयोजन पर श्रद्धालुओं में उत्साह रहा। संवाद
उगाला में पहली बार निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, तारीख तय नहीं
बराड़ा। उगाला गांव में पहली बार भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकालने की तैयारी की जा रही है। श्री जगन्नाथ मंदिर में हुई समन्वय बैठक में रथयात्रा मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सेवा वितरण और भजन-कीर्तन के लिए अलग-अलग समितियों का गठन किया गया। समाजसेवी चौधरी राकेश भल्ला ने बताया कि रथयात्रा का शुभारंभ सुखपाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से होगा। तारीख की घोषणा बाद में होगी। यह मुख्य गलियों में निकाली जाएगी। संवाद
नारायणगढ़ में निकली भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान मौजूद क्षेत्रवासी। प्रवक्ता
नारायणगढ़ में निकली भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान मौजूद क्षेत्रवासी। प्रवक्ता