फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबकी बार दिवाली पर महंगे मिलेंगे मिट्टी के दीये

विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली पर खरीदे जाने वाले मिट्टी के दीये भी इस बार महंगे दाम पर मिलेंगे। जहां पहले 10 रुपये के 12 दीये मिलते थे वहीं इस बार 10 के 10 और 10 के 8 मिलेंगे। क्योंकि इस बार बारिश के कारण दीये निर्माताओं को दीये बनाने में काफी देरी हो गई थी, क्योंकि धूप न होने के कारण वह दीये नहीं बना पा रहे थे और मौसम में नमी होने के कारण मिट्टी के दीये को सुखने में काफी समय लगता है। ऐसे में दीये निर्माता कम ही संख्या में दिये बना सके। वहीं दूसरी ओर उपले महंगे मिलने के कारण भी दीये की कीमतों में वृद्धि हुई है। जहां पहले दो रुपये की पाथी मिलती थी अब वह 3 से 4 रुपये की मिल रही है। जिस कारण एकाएक लागत में वृद्धि हुई है और दीये महंगे हुए हैं। वहीं सिंपल दियों के साथ रंग बिरंगे मिट्टी के दियों में भी वृद्धि हुई है। दिया निर्माताओं ने बताया कि कोरोना काल के बाद इस बार मार्केट खुली है तो उम्मीद है कि उन्हें कुछ अच्छा मुनाफा होगा।
विज्ञापन

पटवारी लाल ने बताया कि दिवाली के लिए दीये बनाने का कार्य अगस्त माह से ही शुरू हो जाता है। वह दीये बनाकर स्टॉक में रखते रहते हैं ताकि दिवाली के दिनों में जरूरत के हिसाब से निकाल सकें। जहां पहले 1 लाख के करीब दीये वह बना लेते थे वह इस बार संख्या काफी कम रही है। इस बार असमय हो रही बारिश के कारण वह दीये बना ही नहीं सके। उन्होंने बताया उनका परिवार पिछले कई सालों से कुम्हार का काम कर रहा है। उनके अभी तक के समय में कभी ऐसा नहीं हुुुआ है कि उन्हें दीये बनाने में देरी हुई हो। ऐसा वह पहली बार देख रहे हैं। फिर भी उन्होंने अंतिम दिनों में ही जरूरत के अनुसार दीये का निर्माण कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें