फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसआई के घर के चोरों ने चटकाए ताले, 1500 रुपये की नकदी और इन्वर्टर की बैटरी चुरा ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। सरकारी कारखानों एवं सरकारी उपक्रमों की सुरक्षा करने वाले सीआईएसएफ में एएसआई के पद पर तैनात जवान के घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। चोर घर से 1500 रुपये की नकदी सहित इन्वर्टर की बैटरी चोरी कर ले गए। पड़ोसी ने ड्यूटी पर गए एएसआई को घर के ताले टूटे होने की फोन से सूचना दी। मौके पर पहुंचे एएसआई ने जब अंदर जाकर देखा तो उक्त सामान गायब मिला।
विज्ञापन

बलदेव नगर पुलिस को दी शिकायत में शिवपुरी कालोनी गीता नगरी निवासी पवन कुमार ने बताया कि वह सीआईएसएफ में एएसआई के पद पर है और एनएफएल नगोल में तैनात है, 25 सितंबर के वह अपने परिवार सहित ड्यूटी पर गया था। दो दिन बाद पड़ोसी हरभजन ने उसे फोन पर सूचना दी कि उसके मकान का ताला टूटा हुआ है। जैसे ही वह मकान पर आया तो देखा कि गेट व कमरे में लगे ताले टूटे हुए थे। कमरे में जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। एएसआई के अनुसार चोरों ने इन्वर्टर की बैटरी और अलमारी में रखे 1500 रुपये चोरी कर लिए। बलदेव नगर पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें