फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पत्नी का उपचार कराने हैदराबाद गया था व्यक्ति, चोरों ने तोड़े ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। महेश नगर थाना क्षेत्र स्थित श्याम नगर में चोरों ने बंद मकान के ताले तोड़कर करीब ढाई लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। इस संबंध में पीड़ित ने महेश नगर थाना पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने पीड़ित श्याम नगर निवासी नैनी गोपाल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

नैनी गोपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पिछले 10 साल से हरविंद्र सिंह के घर किराये पर रह रहा है। उनका बेटा हैदराबाद में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। 18 अप्रैल को वह अपनी पत्नी का उपचार करवाने के लिए हैदराबाद गया था। 25 सितंबर को वह लौटा तो देखा कि उसके मकान के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था। घर से बाथरूम की टाेंटियां व अलमारी से लाखों रुपये के गहने चोरी हो गए। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी खंगालने शुरू किए हैं लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें