फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मकान में घुसे चोर सिलिंडर चुरा ले गए, आहट होने पर बाइक छोड़कर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कैंट के पूजा विहार में शनिवार रात को एक मकान में घुसकर सिलिंडर व बर्तन चुरा ले गए। आहट होने पर जैसे ही मकान मालिक सौरभ बाहर आए तो चोर अपनी बाइक छोड़कर भाग गए। महेश नगर थाना पुलिस ने बाइक कब्जे में लेने के बाद अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इलाके के सीसीटीवी भी खंगालने शुरू कर दिए। सौरभ भारद्वाज ने बताया कि रात करीब 1:30 बजे जब वह सो रहे थे तो उन्हें अचानक छत से कुछ आहट सुनाई दी। उन्होंने जब आवाज लगाई कि कौन है तो छत पर मौजूद संदिग्ध व्यक्ति भागने लगे। ऊपर जाकर देखा तो पाया कि उनके कमरे से एक इंडियन गैस का सिलिंडर, दो पतीले व अन्य सामान गायब था। गली में जाकर देखा तो एक संदिग्ध बाइक थी।
विज्ञापन



युवक पर लगे नाबालिग को भगाने के आरोप

नारायणगढ़। कालाआम्ब क्षेत्र की दुर्गा कॉलोनी से एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। लड़की के पिता ने उत्तर प्रदेश के एक युवक पर उनकी बेटी को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाए है। नारायणगढ़ थाना पुलिस ने युवक पर प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले राजीव साहनी ने बताया कि किराये के मकान में रहते हैं। 20 मार्च की रात करीब 12 बजे अपने परिवार के साथ सोए थे। जब वह सुबह 4 बजे उठे तो उनकी बड़ी बेटी राधा कुमारी नहीं थी। उनकी बेटी और पत्नी एक निजी कंपनी में काम करती थीं। उसी कंपनी में उत्तर प्रदेश के धर्मपुर गांव का सोनू काम करता था। सोनू और उनकी बेटी के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है, जिसके चलते करीब 20 दिन पहले अपनी बेटी का काम छुड़वा दिया था।




विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर लगाए जातिसूचक शब्द कहने व दहेज उत्पीड़न के आरोप

अंबाला। सिटी के लक्ष्मी विहार निवासी विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने व जातिसूचक शब्द कहने के आरोप लगाए। अंबाला सिटी सेक्टर-9 थाना पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति तजिंद्र सिंह, ससुर कवंलजीत सिंह, सास कंवलजीत कौर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पीड़िता हिमांशी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 6 दिसंबर 2025 को न्यू विजय नगर निवासी तजिंदर सिंह के साथ हुई थी। करीब 30 लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के तुरंत बाद से ही ससुराल पक्ष ने अपमानजनक और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। उसे यह कहकर प्रताड़ित किया गया कि तेरे हाथ की चाय नहीं पिएंगे और तू रसोई में नहीं जाएगी। पति तजिंदर पिछले 9 वर्षों से कनाडा में रह रहा है। आरोप है कि 17 जनवरी 2026 को पति ने कनाडा में घर खरीदने के बहाने मायके से 2 करोड़ रुपये लाने का दबाव बनाया। मांग पूरी न होने पर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। पीड़िता ने पति पर उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाने और अप्राकृतिक कृत्य करने के भी गंभीर आरोप लगाए हैं। 20 जनवरी को आरोपी पति ने मारपीट कर मायके छोड़ दिया व खुद कनाडा चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें