फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शराब के नशे में दो भाइयों में हुआ था विवाद, एक ने की थी दूसरे की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। भूरेवाला गांव के मछली पालन फार्म पर काम करने वाले दिनेश कुमार की संदिग्ध हालात में मौत का राज खुल गया है। पुलिस ने मृतक के भाई मनोज कुमार से जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने मौत का राज उगल दिया। मनोज ने बताया कि वो दोनों घटना के दिन रात को शराब पी रहे थे। इस दौरान उनकी किसी मुद्दे पर बहस हो गई और उसने नजदीक ही पड़े धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। वहीं जान बचाने के लिए उसने झूठ बोला कि उसका भाई दिनेश तालाब में गिरकर मर गया था। दोनों भाई भूरेवाल गांव में एक मछली पालन फार्म पर काम करते थे और फार्म के मालिक मोहाली निवासी मानवेंद्र सिंह की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके मनोज को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


यह था मामला
मानवेंद्र ने पुलिस में शिकायत देते हुए बताया था कि 30 जुलाई रात लगभग 8:30 बजे मनोज का फोन आया कि दिनेश को किसी ने मारकर तालाब में फेंक दिया है। इस सूचना पर वो अपने अन्य सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचा। इस दौरान पुलिस भी पहुंची चुकी थी वहां पर पहुंचकर जब स्थिति का आकलन किया तो वो संदिग्ध प्रतीत हुई। जब फार्म पर लगे कैमरों की जांच की गई तो इसमें मामला कुछ और ही नजर आया।

मनोज ने ही अपने भाई दिनेश की हत्या की थी। घटना के दिन शराब पीते हुए दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोपी को शनिवार कोर्ट में पेश करके रिमांंड हासिल किया जाएगा ताकि मामले में आगामी कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ललित कुमार, प्रभारी नारायणगढ़ थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें