फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आज मिल सकती है ठंड से राहत, कल बारिश के आसार

Fri, 10 Jan 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सुबह से दोपहर तक ठंड रही। दोपहर में धूप तो निकली, लेकिन ठंड से राहत नहीं मिली। गुरुवार को अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गुरुवार को 10 जनवरी को ठंड से राहत मिल सकती है जबकि 11 जनवरी को कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में 10 जनवरी तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तरी और उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में गिरावट हो सकती है।
इस दौरान राज्य के कुछ एक क्षेत्रों में अलसुबह धुंध रहने के आसार हैं लेकिन एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 10 जनवरी रात्रि से हवाओं में बदलाव हो सकता है। इससे उत्तर पूर्वी हवाएं चलने की संभावना से राज्य में 11 व 12 जनवरी को मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील होने के आसार हैं और राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना बन रही है। 13 जनवरी से मौसम आमतौर पर खुश्क व सर्द हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें