फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: त्योहार पर बाजारों में लग रहा जाम, ग्राहक परेशान

विज्ञापन
अंबाला शहर ​स्थित शुकलकुंड रोड पर लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। अगले सप्ताह होली का त्योहार है, पिचकारी और रंगो से दुकानें सज चुकी हैं। बाजारों में भीड़ भी बढ़ने लगी है। मगर भीड़ के कारण जाम के हालात भी बन रहे हैं। इसके कारण कई बार व्यापारियों को परेशानी हो जाती है।
विज्ञापन

प्रमुख तौर पर शुक्लकुंड रोड, पुरानी अनाज मंडी, गुड मंडी और अन्य बाजारों में दिन के यातायात की समस्या की ओर से दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार ग्राहक दुकानों के आगे वाहन खड़ाकर दूसरी दुकानों में चले जाते हैं। वहीं बाजारों में भारी वाहनों की पाबंदी होने के बाद भी वाहन बाजारों में नजर आ रहे हैं। बाजार में ही दुकानों के आगे सामान उतारना शुरू कर देते हैं। इस कारण जाम की स्थिति बन जाती है। कई बार बाजारों की तंग गलियों में लोडिंग वाहन फंसे दिखते हैं।
दुकानदार चिराग ने बताया कि जैन बाजार की गली तंग होने के कारण जाम के हालात रहते हैं। त्योहार के समय में यहां हालात और बिगड़ जाते हैं। कई बार तो दुकान छोड़कर हमे जाम खुलवाने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ती है।
विज्ञापन

दुकानदार पुनीत ने बताया की गुड़ बाजार में उनकी दुकान है। कई बार उन्होंने बताया कि यहां पर बाजार में शाम के समय जाम की स्थिति बनी रहती है। त्योहार के समय में सबसे ज्यादा देखने को मिलता है।
दुकानदार गौरव ने बताया कि कई बार ग्राहक हमारी दुकान के आगे अपने वाहन लगा कर चले जाते हैं। जब उन्हें मना करते हैं तो वह लड़ने लगते हैं। ऐसे में कई बार परेशानी का सामना करना पड़ता है।

अंबाला शहर स्थित शुकलकुंड रोड पर लगा जाम। संवाद

अंबाला शहर स्थित शुकलकुंड रोड पर लगा जाम। संवाद

अंबाला शहर स्थित शुकलकुंड रोड पर लगा जाम। संवाद

अंबाला शहर स्थित शुकलकुंड रोड पर लगा जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें