फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: निगम में तीन महीने से कर्मचारी नहीं, पार्षद अपने खर्च पर ठीक करा रहे पुरानी लाइटें

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर के पार्षद लगातार नई स्ट्रीट लाइटें लगाने की मांग कर रहे हैं, मगर नगर निगम के अफसर अनसुनी कर रहे हैं। पार्षदों का कहना है कि पुरानी स्ट्रीट लाइट को ठीक करने के लिए नगर निगम के पास तीन माह से कोई कर्मचारी नहीं है। इस वजह से कॉलोनी व बाजारों में अंधेरा पसर रहा है। नई लाइट लगने की भी पार्षदों व शहर के लोगों को उम्मीद है, मगर अभी तक लाइट नहीं लगी। यही नहीं वार्ड पार्षद भी निगम अधिकारियों को कई बार लाइट लगाने के लिए लिखकर दे चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

कोट्स
जानकारी में आया है कि नई स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए वर्कऑर्डर हो गया है, मगर अभी तक लाइट लगानी शुरू नहीं की गई हैं। उन्होंने अपने वार्ड के सभी क्षेत्र के लिए करीब 1100 स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की हुई है। इसके लिए बाकायदा निगम आयुक्त को पत्र भी दिया गया है। लाइट ठीक करने के लिए तीन महीने से निगम में कोई भी कर्मचारी नहीं है।
मिथुन वर्मा अधिवक्ता, पार्षद वार्ड-10।
कोट्स
नगर निगम की ओर से पुरानी लाइट को ठीक नहीं करवाया जा रहा है। वह अपने खर्च पर लाइट को ठीक करवा रहे हैं ताकि बाजारों व कॉलोनी में अंधेरा न हो। निगम ने जल्द नई स्ट्रीट लाइट लगाने का वायदा किया था, वह लाइट भी नहीं लगी। यही नहीं लाइट ठीक करने के लिए किया गया टेंडर भी रद कर दिया गया।
विज्ञापन

मेघा इशू गोयल, पार्षद, वार्ड-9
कोट्स

कालू माजरा, लिहारसा, नया गांव सहित शहर के क्षेत्र में भी स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हैं। निगम में आए गांव के क्षेत्र में तो खंभे पर लाइट ही नहीं लगी है। छोटी घेल के पास और जीटी रोड कालूमाजरा के पास स्ट्रीट लाइट न होने से रात में अंधेरे में लोगों को निकलने में दिक्कत आती है। उनके वार्ड में 500 से ज्यादा स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हैं।
राजिंद्र कौर, पार्षद, वार्ड-11।
कोट्स
वार्ड में 150 से ज्यादा पुरानी स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हैं। सबसे ज्यादा कांवला गांव, सैनिक विहार, प्रीत कॉलोनी, जग्गी विहार, इंद्रा कॉलोनी, जंडली की मुख्य मार्केट में हालात खराब हैं। कई बार स्ट्रीट लाइट को ठीक करने के लिए निगम में कहा गया है, लेकिन अभी तक लाइट ठीक नहीं हुई।
प्रीति सूद, पार्षद-वार्ड-20।
कोट्स
नई लाइट निगम में पड़ी खराब हो गई हैं। कुछ लोगों द्वारा अपने लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए शहर को अंधेरे में डुबोया जा रहा है, जोकि सभी देख भी रहे हैं। पूरे शहर में स्ट्रीट लाइट की हालत खराब है।
पूजा चौधरी, मनोनीत पार्षद, नगर निगम।
वर्जन
शहर में पुरानी स्ट्रीट लाइट को बदलकर नई स्ट्रीट लाइट लगाई जानी है। उन्होंने शहर की इस समस्या को लेकर लगातार निगम अधिकारियों से फॉलोअप लिया। उम्मीद है कि अगले सप्ताह से नई स्ट्रीट लाइट लगनी शुरू होंगी।
विज्ञापन

सैलजा सचदेवा, मेयर, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें