अंबाला। पत्नी के साथ किराना स्टोर से सामान लेने गए पति पर एक व्यक्ति ने सुआ से हमला कर दिया। हमले में वह घायल हो गया। घायल की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
चौकी नंबर चार पुलिस को दी शिकायत में चरणजीत सिंह ने बताया कि वह मेहरा वाला चौक शहर का निवासी है। नौ जनवरी की रात वह पत्नी भावना के साथ सामान लेने के लिए चुन्नी लाल जनरल स्टोर काजीवाड़ा जा रहा था। जब वह स्टोर के पास पहुंचा तो विजय कुमार निवासी कैथ माजरी ने उसके मुंह पर थप्पड़ दे मारा। इसके बाद उस व्यक्ति ने उसके पास खड़ी स्कूटी से सुआ निकालकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। उसे उसकी पत्नी ने आरोपी से बचाया। आरोपी मौके से जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।