अरूण हत्या कांड में आरोपित पार्षद रूबी सौदा मंडलायुक्त के समक्ष पेश हुई। परंतु इससे पहले ही राजनीति गरमा गई। जन चेतना पार्टी के सभी पार्षद मंडलायुक्त कार्यालय पहुंच गए उन्होंने मंडलायुक्त से भी बात की। इसके बाद पार्षदों ने सरकार व प्रशासन पर आरोपी महिला का समर्थन करने और प्रशासन पर सही तरीके से कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।
यहां तक कि पार्षदों ने अरुण के भाई दीपक की बात कर समर्थन करते हुए सरकार से महिला को मौके से गिरफ्तार करने की मांग की। परंतु इसके बाद भी जब गिरफ्तारी नहीं हुई तो पार्षदों ने सरकार पर सही तरीके से कार्य न करने के आरोप लगाए। पार्षदों ने बताया कि दीपक की ओर से पहले भी प्रशासन को पत्र लिखकर मौके पर पार्षद महिला को गिरफ्तार करने के लिए कहा गया था। परंतु जब गिरफ्तारी नहीं हुई तो अब पीड़ित ने इस मामले को किसी अन्य राज्य में स्थानांतरित करने की मांग की। जिससे कि उन्हें न्याय मिल सके, वहीं दूसरी और रूबी सौदा के समर्थन में आए बीजेपी से मनोनित पार्षद ने कहा कि महिला ने अपने ब्यान दर्ज करवा दिए हैं अब जो भी मंडलायुक्त की ओर से निर्णय लिया जाएगा। वह उनके लिए मान्य होगा अगर समर्थन में आएगा तो स्वागत है नहीं तो वह अन्य तकनीकी खामियों को दूर करते हुए कोई ओर हल निकालेंगे।
बता दें कि अरूण हत्या कांड में आरोपित रूबी सौदा के खिलाफ कोर्ट में मामला चल रहा है। यही कारण है कि वह पिछले तीन नगर निगम की बैठकों में वह शामिल नहीं हुई। इसी को लेकर पार्षदों की ओर से उनकी पार्षद की सदस्यता रद्द करने की मांग की थी। इसी मामले को लेकर वह मंडलायुक्त के समक्ष पेश हुई और अपने बयान दर्ज करवाए।