फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रात को अचानक बदला मौसम बारिश से ठंड का अहसास

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। जिले में शनिवार रात आठ बजे तेज हवा और बिजली कड़कने लगी। वहीं रात 10 बजे बारिश शुरू हो गई। मौसम परिवर्तन ने सर्दी का अहसास कराया। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री बढ़कर 31.6 डिग्री तो रात का तापमान 18 डिग्री रहा।
विज्ञापन

वहीं वायु गुणवत्ता सूचकांक 158 दर्ज किया गया। जोकि आम दिनों से अधिक रहा। मौसम परिवर्तन से किसानों की चिंता बढ़ गई, क्योंकि मंडियों में धान की ढेरियां लगी हैं। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण शनिवार देर रात से हवा में बदलाव हुआ है। जिससे 25 व 26 अक्तूबर को बारिश के आसार हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें