फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: चंडीगढ़ होकर दौलतपुर जाने वाली ट्रेन हो रही लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला कैंट से चंडीगढ़ होकर दौलतपुर चौक जाने वाली ट्रेन रोजाना लेट हो रही है। 45 किमी सफर को पूरा करने में यात्रियों को दो घंटे का समय लग रहा है। जबकि ट्रेन को निर्धारित समय पर अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से रवाना भी कर दिया जाता है। ऐसी शिकायत ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों ने एक्स के माध्यम से अंबाला रेल मंडल के प्रबंधक को भेजी है, जिससे कि लगातार हो रही ट्रेन की समय सारिणी में सुधार हो सके और उन्हें राहत मिल सके।
विज्ञापन


दैनिक यात्रियों को हो रही दिक्कत
ट्रेन से सफर करने वाले दैनिक यात्री सुमित गुप्ता, जतिंदर राव, गुरप्रीत सिंह व हेमंत शर्मा ने बताया कि वो अलग-अलग कंपनियों में काम करते हैं और रोजाना ट्रेन नंबर 06997 अंबाला-दौलतपुर चौक में चंडीगढ़ तक सफर करते हैं। ट्रेन अंबाला कैंट से दोपहर अपने निर्धारित समय 1.40 बजे रवाना हो जाती है। लेकिन इस ट्रेन को बीच रास्ते के रेलवे स्टेशनों पर बेवजह रोक दिया जाता है और चंडीगढ़ पहुंचते-पहुंचते लगभग चार बज जाते हैं। ऐसे में उनके काम भी प्रभावित होते हैं और बॉस की डांट अलग से झेलनी पड़ती है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ समय से यह समस्या पेश आ रही है जबकि पहले यह ट्रेन समय पर चंडीगढ़ पहुंच जाती थी।
ट्रेन 04544 की भी समस्या
ऐसी ही समस्या का सामना ट्रेन नंबर 04544 अंबाला कैंट-सहारनपुर मेमू के यात्रियों को भी झेलना पड़ता है। ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की अक्सर शिकायत रहती है कि उनकी ट्रेन एक से दो घंटे की देरी से आती है और इस कारण उन्हें घर पहुंचने में काफी समय लग जाता है क्योंकि बराड़ा रेलवे स्टेशन पर उतरकर उन्हें 15 से 20 किमी तक बाइक या अन्य वाहनों पर सफर करना पड़ता। इसमें सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

वर्जन
हमारी लगातार कोशिश रहती है कि पैसेंजर ट्रेनों को समय पर चलाया जाए लेकिन कई बार रेलवे ट्रैक पर कार्य को लेकर ट्रेन लंबित हो जाती है। उक्त दोनों ट्रेनों की समस्या के समाधान का पुरजोर प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें