फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला पहुंचेगी मशाल, राहगीरी कार्यक्रम से होगा स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मशाल शनिवार को शाम चार बजे अंबाला पहुंचेगी। इसके स्वागत के लिए शाम पांच बजे सुभाष पार्क छावनी के नजदीक राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन होगा। शुक्रवार को अतिरिक्त उपायुक्त सचिन गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों के साथ वार हीरोज स्टेडियम में बैठक की। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि एसडीएम छावनी डॉ. बलप्रीत सिंह यात्रा का स्वागत करेंगे।
विज्ञापन

इसके उपरांत यह मशाल यात्रा मुख्य बाजारों से होते हुए आयोजन स्थल राहगीरी कार्यक्रम सुभाष पार्क के नजदीक पहुंचेगी। उन्होंने मशाल यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था बनाने के डीएसपी ट्रैफिक को निर्देश दिए। आयोजन स्थल पर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए। कार्यक्रम में वरिष्ठ खिलाड़ी, अर्जुन और द्रोणाचार्य आवार्डी व ओलंपियन के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। विद्यार्थियों को भी इस कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें