फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: चंडीगढ़ के लिए निकली किशोरी घर नहीं लाैटी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सेक्टर-9 थाना के अंतर्गत जंडली क्षेत्र से एक 16 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। किशोरी के परिजन ने अज्ञात व्यक्ति पर किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 140(3) के तहत अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में जंडली की रहने वाली किरण ने बताया कि 9 मार्च को वह किसी काम से चंडीगढ़ गई हुई थी।
जब वह अगले दिन वापस लौटी, तो उसके बेटे ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बहन, जो मॉडल टाउन के स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा है, 9 मार्च की दोपहर करीब 11:30 बजे से घर से लापता है। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें