फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जमीन पर कब्जा लेने गई टीम लौटी बेरंग

विज्ञापन
जमीन के मामले पर चर्चा करते हुए वन विभाग की टीम और किसान। सोशल मीडिया - फोटो : samba
विज्ञापन
अंबाला सिटी। इस्माइलपुर गांव में 54 एकड़ जमीन के कब्जे के लिए शुक्रवार को वन विभाग और किसानों के बीच तनातनी हो गई। तनातनी के दौरान ही वन विभाग की टीम ने भारी पुलिस सुरक्षा के बीच जमीन की निशानदेही कराई।
विज्ञापन

इसके बाद वन विभाग की टीम किसानों को फसल काटने का समय देकर वहां से चली गई। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा। 54 एकड़ जमीन पर गांव के ही किसानों ने जमीन ठेके पर लेकर गेहूं की फसल उगाई हुई है। किसानों ने कहा कि उन्होंने फीस जमा करवाने के बाद ही पंचायती जमीन को ठेके पर लिया है। इस मामले में गांव के सरपंच पर भी खंभा हटाने का आरोप लगे हैं, इस कारण सरपंच को निलंबित भी किया गया है।
राजनीतिक दबाव में कार्रवाई का आरोप
इस दौरान मौके पर पहुंचे किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के गुरमीत सिंह माजरी ने बताया कि विभाग राजनैतिक दबाव में आकर यहां पर कार्रवाई करने पहुंचा है। जबकि गांव के किसानों ने यह जमीन एक वर्ष के लिए 75 हजार रुपए प्रति एकड़ फीस भरकर ली हुई है। उन्होंने कहा कि पहले यह जमीन 34 एकड़ थी, अब विभाग 54 एकड़ बता रहा है। इतना ही नहीं यहां पर जंगल का एरिया दिखाया गया है। जबकि जमीन का इंतकाल पंचायत के नाम है।
विज्ञापन

गांव के सरपंच कुलविंद्र सिंह ने बताया शुरू से जमीन का कब्जा पंचायत के पास है। इंतकाल में भी यह जमीन ग्राम पंचायत के नाम हैं। इसको लेकर स्थानीय कोर्ट और तहसीलदार के पास भी मामला चल रहा है। विभाग ने गिरदावरी में ही जंगल दिखाया है। बीते वर्ष मई में बोली से पहले विभाग ने नोटिस दिया था कि जमीन वन विभाग की है कि इसकी बोली न लगाई जाए। कुलविंद्र ने बीडीपीओ कार्यालय में शिकायत दी तो इसके बाद जमीन की बोली लगाई गई। बोली के बाद वन विभाग जुलाई में खंभा लगाकर चला गया। इसी दौरान किसी ने खेत से खंभे हटा दिए और उन पर आरोप लगा दिए। इस कारण डीसी ने नवंबर माह में उन्हें निलंबित कर दिया। इस जमीन का आठ किसानों को ठेका दिया गया है।
वर्जन
इस्माइलपुर में जो जमीन है वह विभाग की है। इसके लिए पहले से नोटिस दिया था। शुक्रवार को टीम कब्जा लेने के लिए गई थी। किसानों की फसल को देखते हुए टीम समय देकर लौटी है। फसल कटने के बाद अब कब्जा लिया जाएगा।
विज्ञापन

-पवन शर्मा, जिला वन अधिकारी अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें