फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दिन में तेज धूप ने सताया, शाम को हल्की बारिश से मिली राहत

विज्ञापन
अंबाला में बुधवार शाम चार बजे अचानक बादल छा गए और हवा चलने लगी, यह दृश्य अंबाला जगाधरी राजमार्ग - फोटो : संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला सिटी। बुधवार को आसमान साफ रहा और तेज धूप ने परेशान किया। गर्मी इतनी थी कि गाड़ियों के एसी भी ठीक से काम नहीं कर रहे थे। वहीं दोपहर को ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को गर्मी का सामना करना पड़ा। वहीं शाम चार बजे के बाद अंबाला सिटी में काली घटाएं छा गईं। आंधी के कारण कुछ स्थानों पर पेड़ गिए गए और कुछ देर बारिश भी हुई।
विज्ञापन

अचानक बारिश होने से किसान मंडी में सूखने को रखी सूरजमुखी की फसल नहीं उठा सके और कुछ फसल भीग गई। जिसे बाद में तिरपाल के नीचे रखा गया। इसके बाद शाम को ठंडी हवा चलने से मौसम खुशनुमा हो गया। बुधवार को दिन के समय 39.4 डिग्री सेल्सियस तो रात का तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें