फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: डेयरी संचालकों ने सीएम से मांगी मदद

विज्ञापन
अंबाला सिटी के उपायुक्त कार्यालय में ज्ञापन देने पहुंचे डेयरी संचालक। प्रवक्ता - फोटो : संवाद
विज्ञापन
अंबाला। कर्ज में डूबे डेयरी व्यवसायियों ने ग्वाल सभा अंबाला के तहत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ग्वाल सभा के अध्यक्ष करन कुमार यादव ने बताया कि चारे और पशु आहार के दाम दोगुने हो गए हैं। भूसा 400-500 रुपये से बढ़कर 1100 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। साथ ही कट्टों में वजन कम देने का घोटाला भी हो रहा है। उन्होंने पंजाब की तर्ज पर हरियाणा में चारे पर लगने वाली 2 फीसदी बाजार शुल्क और एचआरडीएफ सैस खत्म करने की मांग की।
डेयरी संचालकों ने छत्तीसगढ़ की तरह 2 रुपये प्रति किलो गोबर खरीदने की भी मांग की। पशु आहार पर 25 फीसदी सब्सिडी, आसान किस्तों पर लोन और घरेलू दरों पर बिजली-पानी देने की भी मांग उठाई गई। चेतावनी दी कि राहत न मिलने पर यह व्यवसाय खत्म हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें