फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आंधी से बिछी गेहूं की फसल, तारों पर टहनियां गिरने से बिजली बाधित

विज्ञापन
दुखेड़ी में खेत में बिछी गेहूं की फसल। संवाद
विज्ञापन
- कल पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में फिर से बदलाव की संभावना
विज्ञापन







संवाद न्यूज एजेंसी

जलबेड़ा। मौसम में आया परिवर्तन गेहूं की फसल के लिए चुनौती बन गया है। रविवार रात व सोमवार सुबह बूंदाबांदी व आंधी के कारण गेहूं की फसल बिछ गई। इस मौसम की मार के कारण किसान परेशान हैं।

वहीं आंधी के कारण बिजली निगम के कुछ फीडर प्रभावित रहे। अंबाला कैंट में मोहड़ा में बिजली के तारों पर पेड़ की टहनियां गिर गईं। इसके कारण रात डेढ़ घंटे तक बिजली गुल रही। हालांकि इसके बाद बिजली को रात्रि में ही सुचारू कर दिया था। इसके अलावा सिटी के ग्रामीण इलाकों में भी पेड़ों की टहनियां गिरने से बिजली प्रभावित रही।
विज्ञापन

पूरे जिले में आधी के कारण 40 फीडर प्रभावित रहे। इनमें मुख्य तौर पर अंबाला कैंट, शाहा औद्योगिक क्षेत्र, नारायणगढ़, शहजादपुर, मुलाना व सिटी के फीडर शामिल हैं। कई इलाकों में बिजली एक से छह घंटे तक बाधित रही। वहीं 30 के करीब पेड़ व टह टूटीं हैं।

32 से 27 डिग्री पर आया तापमान



सोमवार को दिन के तापमान में कमी देखने को मिली। दिन का तापमान 32 डिग्री से कम होकर 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी प्रकार रात्रि का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस पर रहा। इसमें भी कमी आई है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ ने बताया कि राज्य में मौसम आमतौर पर 18 मार्च तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान 17 व 18 मार्च को मौसम आमतौर पर खुश्क रह सकता है। पश्चिमी विक्षोभ 18 मार्च रात्रि को आने की संभावना है जिसके आंशिक प्रभाव से 19 मार्च से मौसम में फिर से बदलाव की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में हवाओं में बदलाव से दिन के तापमान में गिरावट व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है।



पैदावार पर पड़ेगा असर

किसान जरनैल सिंह, रंजीत सिंह, हिमांशु, राजा राम व संदीप ने बताया कि इस बारिश से गेहूं खेत में बिछ गई है जिस कारण उनकी पैदावार में फर्क पड़ेगा। कुछ किसानों ने कहा कि नुकसान का सरकार समय से मुआवजा नहीं देती है। सरसों की फसल भी औने-पौने दाम पर बिक रही है। समय से निर्णय ही नहीं लिया जाता है। मोहड़ा के किसान रमन सिंह ने बताया कि सरकार को इस नुकसान की भरपाई करनी चाहिए।
विज्ञापन






जिला कृषि उप निदेशक जसविंद्र सिंह ने बताया कि आंधी से बड़े नुकसान की सूचना नहीं मिली है। बारिश से गेहूं की फसल अच्छी होने की उम्मीद है। ओलावृष्टि जिले में नहीं हुई है, ऐसे में बचाव हुआ है। दूसरी ओर मौसम में ठंडक आने से उसका दाना जमकर पकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें