फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: धुंध से लेट चल रही ट्रेनों की सुधरेगी चाल

विज्ञापन
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 1-ए पर खड़ी ट्रेन। फाइल फोटो
विज्ञापन
अंबाला। धुंध के कारण देरी से चलने वाली ट्रेनों की चाल सुधारने की प्रक्रिया रेलवे ने शुरू की है। इसकी समीक्षा करने के बाद मंडल रेल प्रबंधक को विस्तृत रिपोर्ट सौंपी जाएगी। इसमें यह देखा जाएगा कि ट्रेन के देरी से चलने का कारण धुंध था या फिर कुछ और समस्या थी।
विज्ञापन

फॉग सेफ्टी डिवाइस लगाने के बाद भी ट्रेनों की लेटलतीफी पर लगाम नहीं लग रही है। ट्रेनों के लेट होने से जहां यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं रेलवे की छवि भी धूमिल हो रही है। यात्रियों का तो यहां तक कहना है कि देश में चलने वाली प्रीमियम ट्रेनें जैसे वंदे भारत व शताब्दी सही समय पर चल सकती है तो अन्य मेल और एक्सप्रेस क्यों नहीं।
रेलवे के पास पहुंच रहीं शिकायतें
ट्रेनों के लेट होने के कारण कई बार उन यात्रियों को काफी दिक्कत होती है जो आगामी स्टेशनों से लिंक ट्रेन में सफर करने वाले थे। ऐसे में उन्हें आर्थिक व मानसिक नुकसान होता है। ऐसी कई शिकायतें लगातार रेलवे के पास पहुंच रही हैं। इसलिए ट्रेनों के देरी से चलने की समस्या से निपटने के लिए ही योजना तैयार की गई है ताकि समस्या की जड़ तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन

वीडियो कान्फ्रेंसिंग से होगी मंत्रणा
ट्रेनों की चाल सुधारने के लिए प्रत्येक मंडल के प्रबंधक को प्रयास करना होगा। इसके लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंडल रेल प्रबंधक एक दूसरे से मंत्रणा भी करेंगे, जिससे कि अपने-अपने मंडल में देरी से चलने वाली ट्रेनों की समीक्षा हो सके और इसका स्थाई समाधान निकाला जा सके।
ये हैं देरी से चलने वाली ट्रेनें
मंगलवार को भी अंबाला कैंट से निकलने वाली ट्रेनें घंटों की देरी से गंतव्य स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन नंबर 12311 हावड़ा-कालका नेताजी एक्सप्रेस 3.30 घंटे, 22317 सियालदाह-जम्मूतवी 1.30 घंटा, 12203 सहरसा-अमृतसर गरीबरथ एक्सप्रेस 1.40 घंटा, 12715 नांदेढ़-अमृतसर सचखंड एक्सप्रेस 2 घंटे, 12903 मुंबई-अमृतसर एक घंटा, 14816 ऋषिकेश-श्रीगंगानगर 30 मिनट, 14507 दिल्ली-फाजिल्का एक्सप्रेस 2 घंटे, 15012 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस 2 घंटे, 11077 पूणे-जम्मूतवी झेलम एक्सप्रेस 30 मिनट, 14661 बाड़मेर-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस 30 मिनट, 04502 ऊना हिमाचल-हरिद्वार 30 मिनट, 14674 अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस 30 मिनट की देरी से चलीं।
वर्जन
देरी से चलने वाली ट्रेनों की गति सुधारने और समय सारिणी के अनुसार संचालित करने की योजना तैयार की गई है। रेलवे ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। इसका आंकलन किया जाएगा। अगर कहीं कोई खामी होगी तो उसमें सुधार किया जाएगा, जिससे कि ट्रेनें सही समय पर चलें और यात्रियों की परेशानी कम हो।
विज्ञापन

एमएस भाटिया, डीआरएम अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें