फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अंगुली पकड़ के ले आया मुझे, खाटू नगरी घुमाया ..भजन में झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के गांधी मैदान में चल रहे चार दिवसीय श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव के समापन पर भजनों का भक्तों ने आनंद लिया। अंतिम दिन सोनभद्र से आए भजन गायक संजीव शर्मा और पंजाब के मोगा से हर्ष शर्मा ने भक्तों को खूब नचाया। यह 15 वां महोत्सव श्री खाटू श्याम मस्त मंडल 31 दिसंबर वालों द्वारा महंत मोहनदास महाराज के पावन सानिध्य में करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान बाबा का भव्य दरबार सजाया गया। इसके साथ ही विशेष रूप से बाबा का अलौकिक श्रृंगार किया गया। इसके साथ ही खाटू श्याम बाबा को छप्पन भोग लगाए गए। इसके बाद भजन गायक संजीव शर्मा ने भक्ताें को भजन सुनाए जिसमें अंगुली पकड़ के ले आया मुझे, खाटू नगरी घुमाया मुझे, श्याम ओ मेरे श्याम मैं तेरा लाडला..., हारे हारे हारे हारे के सहारे, बैठा जो खाटू में उस से कहना है, श्याम मेरे श्याम श्याम मेरे श्याम... व अन्य भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। भजन गायक हर्ष शर्मा ने भी झोली भरता खाटू वाला करता वारे न्यारे, मुझ पर कृपा कर दो मेरे हारे के सहारे... आदि भजन सुनाकर भक्तों को निहाल किया।
इस दौरान दरबार में बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने लंबी लाइन में लगकर बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। वहीं श्रद्धालुओं ने राधा रसोई में प्रसाद ग्रहण किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें