फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेयरियां बंद कर चले गए दुकानदार खाद्य विभाग नहीं ले पाया सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में घटिया स्तर के दूध, देसी घी, मक्खन सहित अन्य डेयरी से संबंधित सामान मिलने की शिकायतों के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग हरकत में आया। इसी कड़ी में विभाग ने वीरवार को बराड़ा में डेयरियों का औचक निरीक्षण किया। जैसे ही विभाग के अधिकारियों के पहुंचने की सूचना मिली, डेयरी संचालकों में हड़कंप मच गया। वे अपनी-अपनी दुकानें बंद करके तितर-बितर हो गए।
विज्ञापन

खाद्य पदार्थों के सैंपल लेने आई टीम के इंचार्ज डॉ. राजीव ने बताया कि क्षेत्र में घटिया व मिलावटी डेयरी प्रोडक्ट मिलने की शिकायतें आ रही थीं। जिस पर टीम की ओर निरीक्षण किया गया। जब हम हमारी टीम पहुंची उससे पहले ही डेयरी संचालक दुकानें बंद कर चले गए। इस कारण छापामारी की कार्रवाई अधूरी रह गई। उन्होंने कहा कि इस विषय में कार्रवाई फिर अमल में लाई जाएगी। गलत खाद्य व डेयरी प्रोडक्ट बेचने वाले सभी दुकानदारों के सैंपल भरे जाएंगे। अगर जांच में किसी के सैंपल खराब व गलत पाए गए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें