अंबाला सिटी। मुख्यमंत्री परिवार उत्थान योजना के तहत अंत्योदय ग्रामोदय मेलों के दूसरे चरण का आयोजन बुधवार से किया जाएगा। उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि अंबाला ब्लॉक वन के तहत 2 मार्च को सामुदायिक भवन नन्यौला में, 3 मार्च को ब्लॉक टू के तहत राजकीय कालेज साहा, 4 को बराड़ा ब्लॉक के तहत माता मंदिर मुलाना में मेलों का आयोजन होगा।
इसके अलावा 5 मार्च को नारायणगढ़ ब्लॉक के तहत अंबेडकर भवन नारायणगढ़, 7 को शहजादपुर ब्लॉक के तहत गांव रजौली स्थित सामुदायिक भवन, 8 को शहरी क्षेत्र अंबाला के तहत पंचायत भवन शहर में व 9 मार्च को नगर परिषद छावनी के तहत एसडी कॉलेज छावनी में इन मेलों का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि इस दौरान 18 विभागों की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति को दिलवाने का काम किया जाएगा।