फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सीजन आठ दिन पहले हुआ शुरू, अभी तक 40 हजार मीट्रिक टन कम आई धान

Tue, 30 Sep 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। इस बार आठ दिन पहले धान का सीजन शुरू हो गया। सीजन जल्दी शुरू होने से इस बार मंडियों में धान कम पहुंच रहा है। पिछले वर्ष 28 सितंबर तक 68 हजार मीट्रिक टन धान जिले की मंडियों में पहुंचा था। इस बार यह 28 हजार मीट्रिक टन ही पहुंचा है। पहले जहां 1 अक्तूबर तक धान की खरीद शुरू होती थी, इस बार यह 22 सितंबर को ही शुरू हो गई। वहीं, जिले में 600 मीट्रिक टन का उठान हो चुका है। अक्तूबर माह शुरू होते ही धान सीजन जोर पकड़ेगा। यह सीजन दीपावली तक चलेगा, इसको लेकर प्रशासन भी तैयारी कर रहा है।

हैफेड ने 2.65 करोड़ का किया भुगतान
जिले में हैफेड की ओर से 2 करोड़ भुगतान किया गया है, जबकि डीएफएससी एजेंसी ने सोमवार शाम तक भुगतान नहीं किया था। मंडी से फसल उठान के बाद किसानों को 72 घंटे में भुगतान करना होता है, लेकिन लगातार भुगतान में देरी हो रही है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक अपार तिवारी ने बताया कि छुट्टियां होने के कारण किसानों को भुगतान नहीं हो पाया। सोमवार से भुगतान करवाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


फोटो-14, 15, 16

जीपीएस में दिक्कत होने से उठान धीमा, मानव चौक पर ट्रैफिक पुलिस तैनात करने की मांग

- उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने शहर नई अनाज मंडी का किया दौरा

संवाद न्यूज एजेंसी

अंबाला सिटी। धान खरीद कार्य के चलते उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने सोमवार को अनाज मंडी का निरीक्षण किया। सबसे पहले वह मंडी में धान की ढेरी को चेक करने के लिए पहुंचे। उन्होंने ढेरी में नमी की मात्रा चेक कर अधिकारियों से धान की आवक, खरीद और उठान के बारे में जानकारी ली। उपायुक्त ने आढ़ती एसोसिएशन, राइस मिलर्स एसोसिएशन और अधिकारियों से भी जानकारी ली। इस दौरान आढ़ती ने बताया कि धान उठान हो रहा है, लेकिन जीपीएस में थोड़ी दिक्कत होने से उठान धीमा है, इसके साथ ही पोर्टल पर फसल सत्यापित न होेने के बारे में भी जानकारी दी, वहीं, एसडीएम दर्शन कुमार ने कहा कि अगर फसल सत्यापित न होने के कारण कोई समस्या आ रही है तो इस बारे में बताएं, इस समस्या का समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन




मानव चौक पर ट्रैफिक ज्यादा, ट्रक नहीं लगा पा रहे चक्कर

उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने मार्केट कमेटी कार्यालय में अधिकारियों की बैठक भी ली। उन्होंने अधिकारियों, आढ़ती, राइस मिलर्स एसोसिएशन से बातचीत की। इस दौरान आढ़ती गौरव गुप्ता ने उपायुक्त को अवगत करवाया कि मानव चौक पर दिन में ज्यादा ट्रैफिक होने से जाम की स्थिति बनी रहती है। इस वजह से उठान में दिक्कत आ रही है, क्योंकि ट्रैफिक होने से ट्रक ज्यादा चक्कर नहीं लगा पाते, इसके लिए यहां ट्रैफिक पुलिस जवान तैनात किए जाएं ताकि जाम की स्थिति न बने। उपायुक्त ने यहां ट्रैफिक कर्मचारी तैनात करवाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर एसडीएम दर्शन कुमार, डीएम हैफेड देवेंद्र सिंह, डीएमईयू डाॅ. राजीव, आढ़ती गौरव गुप्ता, कच्चा आढ़ती एसोसिएशन अंबाला शहर मंडी प्रधान मक्खन गोयल, मिलर्स एसोसिएशन प्रधान राजेश बंसल ने भी धान खरीद के बारे में उपायुक्त को अवगत कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें