फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: धनौरा में बच्चों को हाथ धोने के बताए तरीके

Tue, 30 Sep 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
धनौरा में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बच्चों को हाथ धोना सिखाते हुए। विभाग
विज्ञापन
बराड़ा। धनौरा में आठवां राष्ट्रीय पोषण माह और सेवा पखवाड़ा का आयोजन महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी किरण बाला के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम के दौरान सुपरवाइजर अंजू कश्यप ने बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता, हाथ धोने के तरीके के बारे और पौष्टिक आहार के बारे में जानकारी दी। बच्चों को जंक फूड से बचे रहने के बारे में और कुपोषण मुक्त भारत की शपथ दिलवाई गई। कार्यक्रम में एक पेड़ मां के नाम भी लगाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्कल सुपरवाइजर अंजू कश्यप ने की। कार्यक्रम में सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रिंसिपल गीता रानी और अध्यापिका कुलविन्दर कौर और स्कूल के बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वंदना गर्ग, रीटा रानी और सहायिका ममता रानी, राममूर्ति, कृष्णा और गांव की महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन






रोटरी क्लब बराड़ा ने 41 विद्यार्थियों को दिए स्कूल बैग





बराड़ा। रोटरी क्लब बराड़ा ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय बाजीगर बस्ती बराड़ा तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय गांव पौंटी के कुल 41 बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी जगदीश मेहरा ने कहा कि यह कदम न सिर्फ विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करेगा, बल्कि उनके अंदर नई ऊर्जा और उत्साह का संचार भी करेगा। क्लब बराड़ा के प्रधान हरपाल सिंह ने कहा कि शिक्षा ही जीवन में प्रगति और सफलता का वास्तविक मार्ग है। रोटरी क्लब छोटे-छोटे प्रयास के जरिए बच्चों के भविष्य को संवारने का कार्य कर रहा है और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है। इस दौरान क्लब पूर्व प्रधान रोटेरियन राजकुमार सांगवान, उपाध्यक्ष बलकार सिंह, प्रधानाचार्य मंजू शर्मा, प्रधानाचार्य मनोज कालिया, रणजीत सिंह, मोनिका गुप्ता व अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।



एनीमिया की रोकथाम के लिए हरी सब्जियां खाएं : किरण बाला



बराड़ा। खंड बराड़ा के सर्कल धीन और मुलाना में पोषण चौपाल और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीडीपीओ किरण बाला ने पोषण चौपाल के तहत अपने रोजाना के खानपान के बारे में बताया तथा अपने भोजन में मोटे अनाज को शामिल करने के बारे में लोगों को प्रेरित किया गया। गुड़ चना को अपने खाने में जरूर शामिल करें। पोषण चौपाल में महिलाओं और किशोरी लड़कियों में होने वाले एनीमिया के बारे में बताया गया। इसकी रोकथाम के लिए हरी सब्जियां अपने भोजन में अवश्य शामिल करने को कहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी किरण बाला ने की। इस अवसर पर सुपरवाइजर रजनी और सुपरवाइजर सिमरप्रीत गांव की महिलाएं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन





स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों को किया सम्मानित



बराड़ा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत एक विशाल स्वास्थ्य शिविर स्वास्थ्य विभाग के स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार के सहयोग से लगाया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्यातिथि पूर्व मंत्री संतोष चौहान सारवान ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मोनिका कालड़ा उपस्थित रही। शिविर में खून पेशाब की जांच, ब्लड शुगर की जांच, एनीमिया की जांच, बीपी की जांच, ईसीजी जांच, आंखों की जांच, दंत रोग विशेषज्ञों के द्वारा दांतों की जांच व अन्य विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टर्स के द्वारा सभी प्रकार की जांच व टेस्ट नि:शुल्क किए गए। महिला रोग विशेषज्ञ के द्वारा महिलाओं के रोग संबंधित जांच भी की गई। आयुर्वेदिक विभाग के डाॅक्टरों द्वारा भी शिविर में आए हुए मरीजों की जांच की व उनका उपचार किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बराडा मंडल भाजपा अध्यक्ष डिंपल राणा ने की।

धनौरा में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बच्चों को हाथ धोना सिखाते हुए। विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें