फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: तेज धूप ने किया परेशान, शाम को बारिश से राहत

विज्ञापन
शाम साढ़े छह बजे छाए घने बादल। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
अंबाला सिटी। अप्रैल का आधा महीना बीत चुका है। तेज गर्मी पड़ने लगी है। शुक्रवार को भी सुबह से शाम छह बजे तक गर्मी रही, लेकिन शाम करीब साढ़े छह बजे मौसम ने करवट ली। तेज हवा चलने के साथ ही घने बादल छा गए।
विज्ञापन

इसके बाद जिले में कई जगहों पर धूलभरी तेज हवा चलने के साथ तेज बारिश भी हुई। इसके साथ ही बिजली चमकने पर कई जगहों पर बिजली भी गुल हो गई। वहीं, बारिश होने से मौसम में ठंडक आ गई। 10 दिनों में दूसरी बार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है।
गेहूं की कटाई का सीजन जोरों पर चल रहा है। मंडियों में गेहूं लगातार पहुंच रहा है। मंडियों में उठान धीमा होने से किसानों का गेहूं खुले में ही पड़ा है। जिससे किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने 19 अप्रैल को भी 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवा चलने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी हवाएं चलने से 19 अप्रैल के दौरान मौसम आमतौर पर खुश्क रह सकता है और तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।
गर्मी बढ़ने से बढ़ी परेशानी
पिछले सप्ताह भी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ था। इस वजह से अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस से लुढ़कर 35.0 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया था, लेकिन इसके बाद फिर तेज धूप निकलने से मौसम गर्म हो गया और अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी बढ़ने से बिजली खपत भी लगातार बढ़ रही थी। अब बारिश के कारण खपत पर थोड़ा असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें