फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मंत्री बोले- ऐसे खंडहर हो जाएगा स्टेडियम, शुरू कराने के निर्देश

विज्ञापन
अंबाला के वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम में जिम्ना​स्टिक ​कोच योगेश्वर को बेहतरीन प्रदर्शन करने पर - फोटो : kathua
विज्ञापन
अंबाला। प्रदेश के खेल, युवा अधिकारिता और उद्यमिता, कानून विधायी राज्यमंत्री गौरव गौतम ने शुक्रवार को छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में विकास कार्यों का निरीक्षण किया। 20 मिनट के निरीक्षण में मंत्री गौरव गौतम ने कई सालों से बंद और कोर्ट में विचाराधीन स्टेडियम के फुटबॉल मैदान का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

मैदान ही हालत देखकर मंत्री बोले कि ऐसे तो बिल्डिंग खंडहर हो जाएगी। तुरंत लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता रितेश अग्रवाल से स्टेटस पता कर नियमों के अनुसार जल्द शुरू करवाने के निर्देश दिए। 31 मार्च से टेंडर खत्म होने के कारण आम लोगों के लिए बंद ऑल वेदर स्वीमिंग पुल को भी जल्द शुरू करने की बात कही।
मौके पर ही जिला खेल अधिकारी राजबीर रंगा से जिले में चल रही सरकारी और निजी खेल नर्सरियों के बारे में जानकारी ली। अंबाला आने पर सुबह 11:30 बजे जिला खेल अधिकारी राजबीर रंगा, नायब तहसीलदार सुनील कुमार सहित जिलाभर के कोच और सिटी और कैंट आईटीआई के प्राचार्य ने मंत्री गौरव का स्वागत किया।
विज्ञापन

फ्रांस कैंप के लिए भी योगेश्वर ने मांगी अनुमति

मंत्री गौरव गौतम ने सबसे पहले ओएसपी कोर्ट के तहत लगे जिम्नास्टिक कोच योगेश्वर से भी मुलाकात की। योगेश्वर के पदकों के बारे में जानकारी लेकर बधाई दी। बाद में वह जिम्नास्टिक हॉल में भी गए। योगेश्वर ने मंत्री के समक्ष आठ से 11 मई को फुलगेरिया में आयोजित होने वाले एफआईजी वर्ल्ड कप और उसके बाद फ्रांस में लगने वाले कैंप की भी अनुमति मांगी। बताया जाता है कि इस कैंप के लिए योगेश्वर को अभी तक मुख्यालय से अनुमति नहीं आई है।

पाॅलीग्रास मैदान को हैंडओवर करने का सुझाव

जिला खेल अधिकारी राजबीर रंगा ने निर्माणाधीन स्टेडियम के बीच बन चुके फुटबॉल के पॉलीग्रास मैदान को हेंडओवर करने की बात भी मंत्री गौरव गौतम के समक्ष रखी। वहीं, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता रितेश अग्रवाल ने बताया कि यह पूरा हो चुका है। खेल विभाग के मुख्यालय से पत्राचार कर विभाग इसके हेंडओवर कर मेटेंनेंस कर सकता है। हालांकि इसे हेंडओवर करने के लिए जिला खेल अधिकारी राजबीर रंगा ने पहले मुख्यालय में पत्राचार किया हुआ है लेकिन कोई जवाब नहीं आया।
वर्जन
खिलाड़ियों को क्या सुविधाएं दी जा रही हैं और क्या सुविधा उन्हें दे सकते हैं। इसके तहत दौरा किया गया है। यहां पर अच्छी सुविधाएं खिलाड़ियों को उपलब्ध करवाई जा रही है। ऑल वेदर स्वीमिंग पुल व फुटबॉल स्टेडियम भी यहां पर बेहतरीन है। मैटेनेंस से संबंधित जो तकनीकी बाधा है उसे दूर किया जाएगा। कोर्ट में जो मामला है उसकी कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
गौरव गौतम, खेल राज्यमंत्री हरियाणा

अमर उजाला इंपैक्ट
फोटो- 38

खिलाड़ियों की जल्द जारी होगी डाइट राशि

अमर उजाला ने नाै अप्रैल को प्रमुखता से उठाया था मुद्दा
250 खिलाड़ियों को छह माह की डाइट राशि का इंतजार

अंबाला। पिछले सत्र 2024-25 की खेल नर्सरियों के खिलाड़ियों की डाइट राशि जल्द ही जारी होगी। खिलाड़ियों की इस मांग को निरीक्षण करने अंबाला पहुंचे खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम के समक्ष अमर उजाला के संवाददाता ने प्रमुखता से उठाया।
मंत्री ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही खिलाड़ियों की शेष बची राशि को खिलाड़ियों के खाते में डाल दिया जाएगा। बता दें कि अंबाला के करीब 250 ऐसे खिलाड़ी है जिन्हें लाखों रुपये की डाइट राशि का इंतजार है। अलग-अलग खेलों के खिलाड़ियों को जुलाई, अगस्त, सितंबर, अक्तूबर, नवंबर व दिसंबर की डाइट राशि मिलनी है। अमर उजाला ने 9 अप्रैल को भी खिलाड़ियों की परेशानी का समाचार प्रमुखता से उठाया था।
कोचों का भी तीन माह का अटका वेतन

पुराने खिलाड़ियों की छह माह की राशि व कोचों के तीन माह के वेतन के लिए जिला खेल अधिकारी राजबीर रंगा मुख्यालय में पत्राचार कर चुके हैं। बावजूद अभी तक यह राशि जारी नहीं हुई है। कई बार संबंधित खिलाड़ी अपने कोचों के भी चक्कर काट चुके हैं लेकिन हर बार उन्हें मुख्यालय से अनुमति आने की बात बोलकर लौटाया जा रहा है। बता दें कि पिछले सत्र में 10 खेल नर्सरियां चल रही थी और उसमें 250 खिलाड़ी प्रशिक्षण लेते थे। खेल नर्सरियों में 8 साल से 14 और 15 से 19 साल तक के खिलाड़ी अभ्यास करते थे। 8 से 14 साल के खिलाड़ियों को प्रतिमाह 1500 और 15 से 19 साल तक के खिलाड़ियों को 2000 रुपये देने का प्रावधान था।

अंबाला के वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम में जिम्नास्टिक कोच योगेश्वर को बेहतरीन प्रदर्शन करने पर- फोटो : kathua

अंबाला के वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम में जिम्नास्टिक कोच योगेश्वर को बेहतरीन प्रदर्शन करने पर- फोटो : kathua

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें