अंबाला कैंट के सदर बाजार क्षेत्र में दुकानदारों की समस्यओं को देखते कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश स?
- फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। पिछले करीब तीन दिनों से हो रही बारिश के चलते सेक्टरों की स्थिति खराब हो चुकी है। सेक्टर नौ में बहुत क्षेत्र ऐसा है, जहां पर कई दिनों से रिहायशी भवनों के सामने बरसाती पानी जमा है। इस बरसाती पानी से हो रही परेशानियों के चलते स्थानीय निवासियों ने अपनी व्यथा सिटी विधायक असीम गोयल को सुनाई है, लेकिन समस्या का कोई भी समाधान न हो सका।
लोगों का कहना है कि बारिश के दिनों में हर बार की यही कहानी है। सेक्टर के हालात हल्की बूंदाबांदी से ही खराब हो जाते हैं। सेक्टर नौ की सड़कों पर बरसाती पानी से जलभराव हो जाता है, जिस कारण वहां से पैदल निकलना मुश्किल हो जाता है। सेक्टर में बरसाती पानी को लेकर हुडा प्रशासन की ओर से कुछ खास व्यवस्था नहीं की गई। हर बार बारिश के दिनों में संबंधित विभाग व कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी जाती है, लेकिन सुविधाओं के नाम पर सेक्टर वासियों को कुछ नहीं मिल रहा है। सेक्टर नौ निवासी अरुण गुप्ता, नरेन्द्र बतरा, जुगल किशोर जोशी, के एल गुलाटी, राजकुमार अरोड़ा, रमेश कुमार, रमन कुमार, सिमरनजीत सिंह, विकास सभ्रवाल आदि ने बताया कि सेक्टर नौ के कुछ एरिया की हालात तो बहुत दयनीय हो चुकी है। घरों के आगे बरसाती पानी कई कई दिनों तक जमा रहता है। लोगों का कहना है कि ऐसा हाल केवल सड़कों ही नहीं बल्कि खाली प्लॉटों का भी है। बारिश तो बंद हो जाती है मगर कई महीनों तक इसमें पानी जमा रहता है जो कि लोगों के लिए परेशानी बना रहता है।