अंबाला। पुलिस की सेफ सिटी टीम ने माइंड ट्री स्कूल व सोहन लाल डीएवी स्कूल में छात्र-छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान छात्राओं को ट्रिप मॉनिटरिंग सर्विस व डायल-112 एप की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस कार्यक्रम में उप निरीक्षक रेणु बाला व उनकी टीम ने शिरकत की। टीम ने छात्र-छात्राओं को बताया कि अकेले यात्रा करते समय ट्रिप मॉनिटरिंग सर्विस उनके लिए सुरक्षा कवच का काम करेगी। मौके पर ही स्कूल स्टाफ व छात्राओं के मोबाइल में डायल-112 एप डाउनलोड करवाई गई ताकि आपात स्थिति में वह तुरंत मदद ले सकें। पुलिस टीम ने केवल शारीरिक सुरक्षा ही नहीं बल्कि डिजिटल सुरक्षा पर भी जोर दिया। संवाद