अंबाला कैंट के लालकुर्ती बाजार में भगवान हनुमान जी का स्वरुप लेकर जाते पदाधिकारी। सदस्य
अंबाला। श्री हनुमान भक्त मंडल (लाल कुर्ती बाजार) की युवा मंडली द्वारा पानीपत से श्री हनुमान जी का पावन स्वरूप पूरे श्रद्धा भाव और धूमधाम के साथ कैंट लाया गया। इस अवसर पर लाल कुर्ती बाजार स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। आचार्यों द्वारा पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्री हनुमान जी के इस पावन स्वरूप को मंदिर में स्थापित किया गया।
स्थापना के दौरान पूरा मंदिर प्रांगण जय श्री राम और जय बजरंग बली के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी का पूजन कर क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। इस शुभ अवसर पर काफी संख्या में पहुंचे भक्तजनों के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया। मंडल के सदस्यों ने इस कार्य में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। संवाद