फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने फिर खोली निकासी की पोल, गली और सड़कें जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। बुधवार रात से हुई बारिश के कारण महेशनगर क्षेत्र की गलियां जलमग्न हो गई। पानी की निकासी के लिए बनाई गई नालियां ओवरफ्लो नजर आई। वहीं सफाई को लेकर मौके पर कोई भी कर्मचारी नजर नहीं आया। इस कारण स्थानीय दुकानदारों, वाहन चालकों व आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा। यह हालात सुबह से शाम तक सड़क पर बने रहे। इस दौरान लोगों को गंदे पानी के बीच से आवागमन करना पड़ा। ऐसी ही समस्या छावनी के अन्य क्षेत्रों में देखने को मिली, जहां लोग खुद ही अपने-अपने तरीके से पानी निकासी की व्यवस्था करते नजर आए।
विज्ञापन

महेशनगर निवासी गौरव, पंकज, शम्मी, मुकेश, दलजीत, हरमन, हैप्पी, अजीत आदि ने बताया कि बुधवार रात से रुक-रुक हुई बारिश के कारण क्षेत्र में जलभराव हो गया। सबसे ज्यादा परेशानी नेशनल हाईवे के साथ ब्रह्माकुमारी चौक के पास देखने को मिली। यहां दो फुट तक जलभराव हो गया। दयालबाग चौक से बब्याल के रास्ते पर भी ऐसे ही हालात देखने को मिले। लोगों ने बताया कि बेशक सड़कें व नालियां बन गई हैं, लेकिन पानी निकासी की उचित व्यवस्था आजतक नहीं की गई। जब भी बारिश होती है तो इन क्षेत्रों में जलभराव होता ही है। हैरानी की बात यह है कि इस सड़क से निगम कार्यालय में कार्य करने वाले अधिकारी व कर्मचारी यहीं से जाते हैं। इसके बाद भी सड़क के हालात और जलभराव की समस्या आज भी ज्यों की त्यों बनी हुई है।
रेलवे पुल भी पानी-पानी
अंबाला-सहारनपुर रेलवे अंडर पास तालाब में तब्दील हो गया। लोगों को नेशनल हाईवे से चक्कर लगाकर अपने कार्य स्थलों तक पहुंचना पड़ा। वहीं नेशनल हाईवे के साथ बनी सर्विस लेन पर भी जलभराव की समस्या देखने को मिली।
विज्ञापन

मौके पर भेजे कर्मचारी
बारिश के बाद जलभराव की समस्या को लेकर कुछ क्षेत्रों से फोन आए थे। मौके पर सफाई कर्मचारियों को भेजकर व्यवस्थाएं दुरुस्त करवाई गई थी। नालियां गंदगी से अटी थी, जिन्हें अब साफ करवाया गया है। अब पानी की निकासी सुचारु ढंग से होगी। समस्या से निपटने के लिए सुपरवाइजर की मौजूदगी में अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की गई है जो जलभराव होते ही तुरंत कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

-विनोद बैनीवाल, सफाई निरीक्षक, नप, छावनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें