फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 मकानों की पानी निकासी की समस्या का हुआ समाधान, नए नाले से जोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के श्याम नगर में नए नाले के साथ पानी निकासी की लेन न जुड़ने के कारण नालियों में जलभराव की समस्या से जूझ रहे क्षेत्रवासियों को राहत मिल गई। अमर उजाला में 70 मकानों में समस्या प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद सिंचाई विभाग ने संज्ञान लिया। वीरवार को मुख्य नाले के साथ नालियों को जोड़ दिया गया। ऐसे में इलाके की नालियां अब ओवरफ्लो नहीं होंगी।
विज्ञापन

दरअसल, श्याम नगर स्थित सैन्य क्षेत्र के पास बने नाले को पक्का करने का काम चल रहा था। सिंचाई विभाग की ओर से नाले को पक्का तो कर दिया, लेकिन 70 मकानों वाली नाली को मुख्य नाले से अटैच करना भूल गए। ऐसी स्थिति में लोगों की नालियां में पानी जमा होना शुरू हो गया। इलाके में बदबू का आलम होने के बाद पिछले दो सप्ताह से हालात बिगड़े हुए थे। सिंचाई विभाग के जेई जतिंद्र ने बताया कि नाले के साथ संबंधित इलाके की मुख्य नाली को जोड़ दिया है। अब यहां जलभराव नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें