फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर के साथ खड़े हो रहे वाहन, बाजारों से निकलना मुश्किल

विज्ञापन
अंबाला छावनी के बजाजा बाजार में डिवाइडर के साथ खड़े वाहन। - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। पुलिस और नप प्रशासन की सख्ती के बाद बेशक दुकानों के आगे से काफी हद तक अतिक्रमण हट गया है, लेेकिन अभी भी लोगों को जाम की समस्या से पूरी तरह निजात नहीं मिल पाई है। प्रमुख बाजारों के डिवाइडर के साथ खड़े हो रहे वाहन अभी भी लोगों की परेशानी का सबब बने हुए हैं। इन वाहनों की वजह से बाजारों में जाम लगा रहा है। हालांकि पुलिस अपने स्तर पर ऐसे वाहनों पर शिकंजा कसने को लेकर लगातार कार्रवाई कर रही है। लेकिन इसके बाद भी कुछ बाजार आज भी सड़क पर खड़े बेतरतीब वाहनों से अटे पड़े हैं।
विज्ञापन

ऐसे ही बाजार हैं हलवाई बाजार और बजाजा बाजार, जहां सैकड़ों की संख्या में दोपहिया और चार पहिया वाहन सुबह से लेकर रात तक खड़े रहते हैं। इन वाहनों की वजह से अन्य बाजारों में भी जाम की स्थिति बनी रहती है। जब इस संबंध में कैंट थाना प्रभारी नरेश कुमार का कहना है नप के साथ मिलकर बाजारों में लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं और दुकानदारों को भी समझाया जा रहा है। अभी डिवाइडर के साथ वाहन खड़े होने की समस्या बरकरार है। लोकल बस अड्डे के पास पार्किंग के तैयार होते ही इस समस्या का भी समाधान हो जाएगा। फिर भी दुकानदारों को समझाया जाएगा कि वह वाहनों को ऐसी जगह खड़ा करें ताकि दूसरे लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या से न जूझना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें