फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: निगम की आबादी सदर परिषद से 13 हजार ज्यादा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला सदर नगर परिषद की जनसंख्या अंबाला सिटी नगर निगम के मुकाबले अधिक हो गई है। इसमें 13 हजार की बढ़ौतरी हुई है। नागरिक संसाधन सूचना विभाग के ताजा आंकड़ों के आधार पर अंबाला सदर नप में दो लाख 66 हजार जबकि शहर नगर निगम में दो लाख 52 हजार आबादी है।
विज्ञापन

हालांकि संपत्तियों के आधार पर अंबाला शहर में नगर निगम, अंबाला सदर नगर परिषद से आगे है। शहर के सेक्टर 7 निवासी हाईकोर्ट के वकील और कानून विश्लेषक हेमंत कुमार ने बताया कि नगर निगम में एक लाख 25 हजार 400 संपत्तियां हैं, जबकि यही संख्या अंबाला सदर (कैंट) में एक लाख 13 हजार 221 है। इस प्रकार जनसंख्या कम होने के बावजूद नगर निगम में अंबाला सदर के मुकाबले 12 हजार से अधिक की संपत्तियां हैं। वहीं नगर निगम के क्षेत्रफल की बात करें तो यह 67.56 वर्ग किमी है, जबकि अंबाला सदर नगर परिषद का क्षेत्रफल 56.27 वर्ग किमी है।
तीन लाख से कम आबादी
अंबाला नगर निगम की जनसंख्या उपरोक्त आंकड़ों के अनुसार तीन लाख से कम बनती है। इसलिए नगर निगम के कायम रहने पर सवाल उठता है, लेकिन राहत की बात यह है कि हरियाणा नगर निगम कानून, 1994 की धारा 3 (2) में प्रदेश विधानसभा द्वारा किए गए संशोधन द्वारा जनसंख्या शब्द को बदलकर मौजूदा जनसंख्या का उल्लेख कर दिया गया था। इसका आंकलन करने का एक फार्मूला भी कानून की उक्त धारा में स्पष्ट तौर पर डाला गया था। इसमें प्रदेश सरकार के नागरिक संसाधन सूचना विभाग (क्रीड) का उल्लेख और उसके द्वारा संकलित डेटा का संदर्भ नहीं है। गौरतलब है कि गत मार्च माह में जब अंबाला नगर निगम में मेयर पद का उपचुनाव हुआ था, तो निगम क्षेत्र में एक लाख 93 हजार मतदाता थे, वहीं अंबाला सदर नगर परिषद के लिए मार्च महीने में हुए आम चुनाव में एक लाख 78 हजार मतदाता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें