फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गहने चोरी का मामला सुलझा, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। सदर बाजार स्थित विजय ज्वेलर्स पर ग्राहक बनकर आई दो महिलाएं और पुरुष की ओर से 62 ग्राम 520 मिलिग्राम सोने की चेन चुराने का मामला महज चार दिन में सुलझ गया।
विज्ञापन

सीआईए-2 की टीम ने वारदात के बाद से अंबाला कैंट के बाजारों सहित करीब 200 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर गिरोह का सुराग लगाया। टीम ने दबिश देकर बिजनौर निवासी महिला रोशन जहां व उसकी मां नसीमा, फयाज अहमद, गुल्लू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को सोमवार कोर्ट में पेश किया जाएगा।
आरोपियों से अभी वारदात में शामिल कार व सोने की चेन भी बरामद करनी है। टीम ने फुटेज खंगाले को सामने आया था कि वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों महिलाएं और गुल्लू दुकान से निकलकर पैदल-पैदल बाजार से जाते हैं। पुलिस और दुकानदार को चकमा देने के लिए आरोपियों ने करीब एक किलोमीटर की दूरी पर कार खड़ी की थी। इसमें फयाज अहमद पहले से तैयार था।
विज्ञापन

यह था पूरा मामला
कैंट पुलिस ने दुकान मालिक नितिन कुमार की शिकायत पर 1 मई को मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता नितिन कुमार ने बताया था कि एक महिला की उम्र करीब 60 साल, दूसरी की 45 साल और पुरुष की उम्र लगभग 50 साल थी। पुरुष ने सफेद रंग का सफारी सूट पहन रखा था। तीनों ने सोने की चेन दिखाने को कहा थ। सेल्समैन राजेश कपूर उन्हें डिजाइन दिखा रहा था। इस दौरान एक महिला बार-बार डिब्बे हटाने को कहती रही। कुछ देर बाद तीनों यह कहकर चले गए कि उन्हें चेन पसंद नहीं आई। इसके बाद स्टॉक चेक करने पर एक चेन गायब मिली।
विज्ञापन

वर्जन
गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। सोने की चेन व कार को जल्द बरामद कर लिया जाएगा। आरोपियों से पूछताछ जारी है।
इंस्पेक्टर महिंद्र, थाना प्रभारी सीआईए-2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें