फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नाटक हिंद के सिपाही में दिखा

विज्ञापन
The play was shown in Hind Ke Sipahi
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

अंबाला। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हरियाणा कला परिषद अंबाला मंडल के सौजन्य से शनिवार को अंबाला छावनी के फारूक खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हिंद के सिपाही नाटक का मंचन हुआ।
विज्ञापन

निर्देशक भारत सोपोरी ने कहा की ये नाटक उनकी जिंदगी के नजदीक है, कश्मीर में आए दिन हमारे सुरक्षा बल शहीद होते हैं, जो दर्द उन्होंने महसूस किया है उस दर्द को दर्शकों तक पहुंचने की एक कोशिश कर रहे हैं। ये नाटक 20 साल पहले लिखा गया जो आज भी प्रासंगिक है। इससे पहले परिषद के निर्देशक संजय भसीन बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गेस्ट ऑफ ऑनर रहे प्राचार्य सरदार आज्ञा पाल सिंह ने नाटक को खूब सराहा। पंकज कुमार द्वारा लिखित और भारत सोपोरी द्वारा निर्देशित ये नाटक कई अहम मुद्दों को चोट करता है। नाटक को देखकर सभागार में आए सभी दर्शक स्तब्ध रह गए। इस दौरान जगदीश शर्मा, आकाश शर्मा, सुनैना गुप्ता, आनंद कुमार, इंदु शेखर, करण , मन्नत , सन्नी, वंदना तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें