सीआईए 2 ने मिल्क शेखां रेलवे ब्रिज के पास कार्रवाई करते हुए बाइक सवार युवक से 20 ग्राम स्मैक बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बराडा में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
सीआईए 2 टीम सीवन माजरा चौक बराडा पर गश्त कर रही थी। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि सतनाम उर्फ विक्की निवासी गांव अधोया बराडा नशीला पदार्थ स्मैक बेचने का धंधा करता है। शनिवार को वह बाइक पर स्मैक लेकर छप्पर यमुना नगर की और से अपने घर की तरफ आएगा। अगर मिलक शेंखा रेलवे ओवर ब्रिज बराडा पर नाका बंदी की जाये तो सतनाम उर्फ विक्की को स्मैक सहित काबू आ सकता है। इस सूचना के बाद पुलिस ने मिल्क शेंखा रेलवे ओवर ब्रिज बराडा के पास नाकाबंदी शुरू कर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस को मिल्क शेंखा रेलवे ओवर ब्रिज पर एक युवक बाइक पर आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने युवक को रोककर पूछताछ शुरू कर दी। युवक की तलाशी ली तो पुलिस को युवक के पास से 20 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में युवक की पहचान सतनाम उर्फ विक्की निवासी गांव अधोया के रूप में हई। पुलिस आरोपी को लेकर थाने ले आई और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी ।